BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लावा नदी पिकनिक स्पॉट सैलानियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in समाचार
लावा नदी पिकनिक स्पॉट सैलानियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला:  गुमला जिला का जारी प्रखंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य और आकर्षक दृश्य वाले पिकनिक स्पॉट के जरिए  एक अलग पहचान बनाती है. यहां कई ऐसे मनमोहक पिकनिक स्थल है जो कि बाहें फैलाकर अपने सैलानियों का स्वागत करती है. इनमें शंख नदी व लावा नदी का संगम स्थल पहले स्थान पर है. यहां की छटा ही निराली है. स्थानीय लोगों की माने तो उक्त संगम स्थल की किवदंती ही कुछ अलग है.

कहा जाता है कि अपने समय में राजा और रानी अपने सैनिकों के साथ वनविहार करने के लिए निकले थे. इस दौरान राजा रानी को नौका विहार करने का ख्याल आया. जब वे नौका विहार के समय शंख व लावा नदी के संगम स्थल पर पहुंचे तो नदी में अचानक बाढ़ आ गई और वे लोग डूब गए. काफी खोजबीन के बाद भी राजा रानी का पता नहीं चल सका. परंतु उक्त संगम स्थल पर लगभग 30 से 35 फीट ऊंची पहाड़ की चोटी बन गई.

वहीं, नाव के आकार का एक पत्थर भी है. स्थानीय लोगों का मानना है कि 30 से 35 फीट ऊंची पहाड़ की चोटी ही राजा रानी का समाधि स्थल है. इसके अलावा वहां पर कल कल बहती नदी की धारा और घने जंगल भी लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है. कहा जाता है कि नदी की धारा के बीच स्थित पत्थरों पर सनबाथ का आनंद ही कुछ और है. यहां दिसम्बर माह से ही सैलानियों का आना जाना लगा रहता है. और नए साल के दिन चैनपुर, जारी, गुमला सहित काफी जगहों से हजारों की संख्या में यहां लोग पिकनिक का मजा लेने पहुंचते है. वहां के स्थानीय लोग और सैलानियों का कहना है कि संख व लावा नदी का संगम स्थल बहुत ही खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है.

यहां नए साल में पिकनिक मनाने का आनंद ही कुछ और है. इस नदी के पत्थरों में कई पुरानी कहानी छुपी हुई है. राजा-रानी पत्थर, डोंगा पत्थर इस पिकनिक स्पॉट पर आकर्षण का केंद्र है जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यहां तक पहुंचने में सैलानियों को कोई परेशानी नहीं है. चैनपुर से जारी रोड में 3 किलोमीटर पर संख नदी है. अपने निजी वाहन से सैलानी यहां आते हैं. शांत व मनोरम स्थल होने के कारण सालों भर यहां लोगों को पिकनिक मनाते देखा जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभी सभी पार्टी अलग अलग हैं पर झारखंड लूटने के वक्त एक हो जाएंगे : हेमंत सोरेन

Next Post

शिक्षकों को बच्चों में सकारात्मक सोच पैदा करने की जरूरत

Next Post
शिक्षकों को बच्चों में सकारात्मक सोच पैदा करने की जरूरत

शिक्षकों को बच्चों में सकारात्मक सोच पैदा करने की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d