BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉ छात्रा दुष्कर्म कांड में हाईकोर्ट के तेवर सख्त, पुलिस को फटकार

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
लॉ छात्रा दुष्कर्म कांड में हाईकोर्ट के तेवर सख्त, पुलिस को फटकार
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्किर्म के मामले में पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है. रांची में लॉ की छात्रा से सामू‍हिक दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कहा कि वो इस मामले को डोरंडा रेप कांड जैसा नहीं होने देंगे.

अदालत ने सीसीटीवी सहित अन्य सुरक्षा के उपाय करने का निर्देश दिया. इसके लिए अदालत ने आईजी, सीआइडी को तलब किया है.

इधर, झारखंड हाईकोर्ट के महाधिवक्ता अजीत कुमार ने डीजीपी केएन चौबे को पत्र लिख कर कहा कि लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ गैंगरेप के 12 आरोपियों के खिलाफ जांच जल्द पूरी करें.

रांची पुलिस जितनी जल्द हो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करें.

महाधिवक्ता ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है. एक सप्ताह के अंदर फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आ जायेगी.

डीजीपी से कहा है कि जितनी जल्दी पुलिस सहयोग करेगी, उतनी ही जल्दी आगे की कार्रवाई होगी. चार्जशीट फाइल होते ही स्पीडी ट्रायल चला कर 60 दिन के अंदर गैंगरेप के आरोपियों को सजा दिलायेंगे.

महाधिवक्ता अजीत कुमार ने एनर्जी सेक्रेटरी को भी पत्र लिखा है और कहा कि यूनिवर्सिटी के उत्तर साइड रिंग रोड और बिरसा कृषि विवि के तरफ रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, जिससे की आपराधिक किस्म के लोगों का जमावड़ा ना हो.

26 नवंबर को हुई थी घटना

26 नवंबर को कांके थाना क्षेत्र में लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी. घटना के अगले दिन छात्रा थाना पहुंची थी और शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

Next Post

एनकाउंटर पर बांटे 25 किलो लड्डू, पुलिस कर्मियों को पहनाया माला

Next Post
एनकाउंटर पर बांटे 25 किलो लड्डू, पुलिस कर्मियों को पहनाया माला

एनकाउंटर पर बांटे 25 किलो लड्डू, पुलिस कर्मियों को पहनाया माला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d