रांची: राजधानी के लॉ की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी 11 दोषियों की सजा के बिंदु पर अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी.
प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत में मामले की डे टु डे सुनवाई हो रही है. अदालत ने 26 फरवरी को सभी 11 आरोपियों को दोषी ठहराया. आईपीसी के विभिन्न धाराओं 376 d, आईपीसी 366, आईपीसी 323, 120b की विभिन्न धाराओं के तहत कोर्ट ने दोषी करार किया था.
अभियोजन पक्ष अदालत से सभी दोषियों को अधिक से अधिक सजा देने की मांग की है. हाईकोर्ट के निर्देशानुसार मामले में 3 महीने में फैसला आया है.

