BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया के दोषी के वकील ने खेला बड़ा कानूनी दांव, कहा : विनय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in Uncategorized
निर्भया के दोषी के वकील ने खेला बड़ा कानूनी दांव, कहा : विनय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

निर्भया के दोषी के वकील ने खेला बड़ा कानूनी दांव, कहा : विनय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: निर्भया कांड को लगभग 8 साल बीत चुके हैं और अभी भी उसकी आत्मा इंसाफ का इंतजार कर रही है. निर्भया कांड के चारों आरोपी अपने आप को बचाने के लिए लगातार नए नए पैंतरे अपना रहे हैं और उनमें काफी हद तक सफलता भी हासिल कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ निर्भया की मां अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अदालतों में दर-दर भटक रही है.

केंद्र सरकार ने पटियाला हाउस द्वारा सुनाए गए उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि चारों आरोपियों को अलग-अलग फांसी नहीं दी जा सकती है. इसके बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करके चारों आरोपियों को अलग-अलग फांसी देने के लिए याचिका लगाई थी क्योंकि आरोपी लगातार कोई ना कोई बहाना बनाकर अपने आपको बचाने में कामयाब हो रहे थे. इससे पहले वकील एपी सिंह ने आरोपी पवन शर्मा को नाबालिग साबित करने की कोशिश की थी.

आज सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील एपी सिंह ने एक ऐसा दांव खेल दिया, जो अगर कामयाब हो गया तो आरोपी विनय शर्मा की फांसी हमेशा के लिए टल जाएगी. विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने कहा कि मेरे क्लाइंट की मानसिक स्थिति सही नहीं है और उसे सजा के दौरान काफी बार मानसिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के कारण उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है और उसे फांसी देना संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन होगा. इससे पहले वकील एपी सिंह ने कहा था कि वह अपने क्लाइंट को किसी भी हालात में फांसी नहीं होने देगा और वह अभी तक कामयाब भी रहा है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

18 फरवरी से फिर खराब होगा मौसम, जारी किया अलर्ट

Next Post

BPCL निजीकरण के लिये बिक्री दस्तावेज को मिली मंजूरी

Next Post
BPCL निजीकरण के लिये बिक्री दस्तावेज को मिली मंजूरी

BPCL निजीकरण के लिये बिक्री दस्तावेज को मिली मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d