BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वकील ने जज को दी जान से मारने की धमकी

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in Uncategorized
वकील ने जज को दी जान से मारने की धमकी

वकील ने जज को दी जान से मारने की धमकी

Share on FacebookShare on Twitter
उत्तराखंड: नैनीताल में जिला न्यायालय के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह को एक वरिष्ठ वकील की ओर से जान से मारने की धमकी देने और अभद्रता का मामला सामने आया है. जज की तहरीर पर पुलिस ने वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

आरोप है कि एक केस की सुनवाई के दौरान वकील की ओर से न्यायाधीश के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. हालांकि वकील ने आरोपों को निराधार बताया है.

न्यायाधीश राकेश सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार की सुबह वह न्यायिक कार्यों में व्यस्त थे. आरोप है कि कोर्ट में जब एक मामले की सुनवाई चल रही थी तभी जिला कोर्ट के वकील भूदेव शर्मा ने न्यायिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया.

मना करने पर वकील ने जज राकेश कुमार सिंह के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. इससे कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई. जज ने तल्लीताल पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद थानाध्यक्ष विजय मेहता पुलिस के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे.
थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि न्यायाधीश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर वकील भूदेव शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 228, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक भूदेव शर्मा के खिलाफ पहले भी हल्द्वानी कोतवाली में अपने मुवक्किल के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था. यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लुधियाना की सभी डिप्लोमा और डिग्री हरियाणा में नहीं होंगी मान्य

Next Post

CAA से डरने की जरुरत नहीं है: उद्धव ठाकरे

Next Post
CAA से डरने की जरुरत नहीं है: उद्धव ठाकरे

CAA से डरने की जरुरत नहीं है: उद्धव ठाकरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d