शिवपुरी: जिला चिकित्सालय शिवपुरी कोविड-19 संक्रमित बीमारी से ग्रसित मरीजों के मनोरंजन के लिए चक्रवीर मीडिया फाउन्डेशन द्वारा एक एलसीडी विथ कनेक्शन सहित भेंट की गई है.
कलेक्टर अनुग्रहा पी को संस्था के संस्थापक सदस्य राजकुमार राठौर एवं बालकृष्ण शर्मा द्वारा आज शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उक्त एलसीडी प्रदाय दी गई.
राठौर ने बताया कि उनके पिता रामजीलाल राठौर का भी जिला चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में सफल उपचार किया जा रहा है. इस मौके पर चक्रवीर मीडिया फाउन्डेशन के डाॅ. भूपेन्द्र शर्मा ‘विकल’, डाॅ.श्वेता शर्मा, अशोक जैन, उम्मेद झा, नीरज गर्ग, अशोक सम्राट आदि उपस्थित थे.

