BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने के चम्मच में दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन क्या जाने गरीबी क्या होती हैः सीएम

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
सोने के चम्मच में दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन क्या जाने गरीबी क्या होती हैः सीएम

Leader of Opposition Hemant Soren, who drinks milk in a spoon, knows what poverty is: CM

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • कांग्रेस ने झारखंड की पहचान भ्रष्टाचार के रूप में स्थापित किया था.

  • आपने जिस गरीब को प्रधानमंत्री बनाया वह वंशवाद से नहीं आया.

  • पूछें कांग्रेस और जेएमएम से कोलेबिरा का विकास क्यों नहीं हुआ.

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि सोने की चम्मच से दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष क्या जाने गरीबी क्या होती है. आदिवासियों की पीड़ा क्या है. वंशवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को गरीबी दूर करने से कोई सरोकार कभी नहीं रहा. ग्राम पंचायत से सांसद तक दशकों राज करने वाली कांग्रेस पार्टी, झारखंड की पहचान भ्रष्टाचार के रूप में बनाने वाली कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा से आप पूछें सिमडेगा, कोलेबिरा में गरीबी क्यों है, यहां का विकास क्यों नहीं हुआ. लेकिन आप सभी ने 2014 में एक गरीब को देश का प्रधानमंत्री बनाया. वह वंशवाद की राजनीति से निकल कर नहीं आया है. उसने गरीबी को जिया है अनुभव किया है. यही वजह है कि सरकार की सभी योजनाएं गांव, गरीब, किसान को केंद्रित कर बनाया गया है.

डबल इंजन की सरकार के फायदा आपको मिल रहा है

केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का फायदा यहां के लोगों को मिल रहा है. उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर के साथ-साथ मुक्त चुना और दूसरा रिफिल भी निशुल्क दिया जा रहा है. ऐसा करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है. किसानों की समृद्धि के लिए केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना एवं राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से किसानों को लाभान्वित कर रही है. इन दोनों योजनाओं के तहत राज्य के 35 लाख किसानों को न्यूनतम 11हजार व अधिकतम 31 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रथम किस्त मिल चुका है. शेष निबंधित 12 लाख किसानों को भी पहली किस्त प्राप्त होगी. आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के लोगों का 5 लाख का बीमा सुनिश्चित किया गया, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है.

गरीबी दूर करने में शिक्षा सहायक होगा

गरीबी दूर करने के लिए सिमडेगा समेत पूरे झारखण्ड के प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य को शिक्षा ग्रहण करनी होगी. माता-पिता अपने बच्चों को अवश्य शिक्षा से आच्छादित करें. यह बच्चों में जागरूकता का संचार करेगा. माता पिता बच्चियों की शिक्षा पर भी ध्यान दें. सरकार बच्चियों के लिए सुकन्या योजना चला रही है. योजना के माध्यम एक बच्ची की पढ़ाई से उसकी विदाई तक सरकार 70 हजार रूपये खर्च कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रोफेसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Next Post

दुर्गा पूजा के दौरान ड्रोन कैमरे से होगी निगाहबानी, 2500 जवान रहेंगे तैनात

Next Post
दुर्गा पूजा के दौरान ड्रोन कैमरे से होगी निगाहबानी, 2500 जवान रहेंगे तैनात

दुर्गा पूजा के दौरान ड्रोन कैमरे से होगी निगाहबानी, 2500 जवान रहेंगे तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d