सिमरिया : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उम्मीदवार की दावेदारी को सुनिश्चित करते हुए नेता अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण करने लगे हैं. तथा लोगों के बीच आपसी संबंध को पारदर्शी कर रहे हैं. जिसे लेकर बहुजन समाज पार्टी के भावी उम्मीदवार दिनेशर भुइयां शुक्रवार को सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर औपचारिक रूप से ग्रामीणों का हाल चाल जाना. जिसके दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से संबंधित कि मूल भूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. भावी उम्मीदवार ग्रामीणों की समस्या को सुन कर समस्याओं से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि मैं हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव मैदान में रहूंगा आशिर्वाद देना गार्जियनों का दायित्व है. मुझे विधान सभा क्षेत्र की जनता गहरा संबंध है. जिसके कारण मैं चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र में जनता के हर सूख दूख में साथ खड़ा रहता हूं. आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता हमें एक बार सेवा करने का मौका दें मैं पूरी इमानदारी के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा.इस दौरान उन्होंने रोल, हर्षनाथपुर, गोवा, बारा, दुंदुआ, जबडा़, कसारी, कुट्टी, आरसेल, के अलावे अन्य गांवों का दौरा किया.

