रांची: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का मांडर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कल मांडर में आयोजित किया गया है जिसमें झारखंड आंदोलन के कई वरिष्ठ नेता जुटेंगे. सम्मेलन को प्रवीण प्रभाकर, मुमताज खान, विमल कच्छप, शफीक आलम समेत कई प्रमुख नेता संबोधित करेंगे.
स्थानीय नेता महावीर विश्वकर्मा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए झारखण्ड आंदोलनकारी मोर्चा की तैयारी समिति की बैठक डेविड बालमुचू के अध्यक्षता मे हुई, जिसमें सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और झारखंड आंदोलन में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया. झारखंड राज्य की लड़ाई में शामिल सभी साथियों को एकजुट करने और उनके सम्मान तथा अधिकार के लिए सभी जिलों तथा क्षेत्रों में मोर्चा द्वारा लगातार कार्यक्रम किया जा रहा है.
तैयारी बैठक मे मुख्य रूप से मकबूल कलाम आजाद, महाबीर विश्वकर्मा, उमेश यादव, प्रो सोमरा उरांव, प्रो अली, राजकुमार सिंह, राजू लोहरा आदि उपस्थित थे .
