BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें: जॉनसन एंड जॉनसन ने किस देश से मांगी अपनी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्ते़माल की इजाजत

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
जानें: जॉनसन एंड जॉनसन ने किस देश से मांगी अपनी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्ते़माल की इजाजत
Share on FacebookShare on Twitter

मनीला : जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने फिलीपींस में अपनी कोरोना वैक्सीन की इमरजेंसी के तौर पर इस्तेमाल की इजाजत के लिए अपील की है. इसकी जानकारी वहां के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेिशन (एफडीए) ने दी है. एफडीए के डायरेक्टेर जनरल रोलांडो एनरिक डोमिंगों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फार्मा कंपनी ने अपील के साथ बुधवार को सरकार को इसके समर्थन में अपने दस्तावेज सौंपे थे. इन पर फिलहाल विचार किया जा रहा है. आपको बता दें कि जहां कोविड-19 की रोकथाम को अब तक सामने आई वैक्सीन की दो खुराक दी जाती हैं वहीं जॉनसन एंड जॉनसन की बनाई कोरोना वैक्सीन को केवल एक ही खुराक दी जाती है. फिलीपींस में इससे पहले छह और कंपनियां अपनी वैक्सीन के लिए इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए इजाजत को अपील कर चुकी हैं.

वर्ल्ड्मीटर के मुताबिक फिलीपींस में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 795051 मामले सामने आ चुके हैं और 13425 मरीजों की मौत भी हो चुकी हैं. अब तक देश में 646100 मरीज ठीक भी हुए हैं. यहां पर एक्टिव केस की बात करें तो इनकी संचया 135526 हैं जबकि आंकड़ों के मुताबिक 785 काफी गंभीर हैं. फिलीपींस में कोरोन संक्रमण का पहला मामला फरवरी 2020 में सामने आया था. इसके बाद यहां पर लगातार मामले बढ़ रहे हैं. 2 अगस्त को यहां पर 1 लाख मरीज थे जबकि 26 अगस्त को यहां मामले बढ़कर 2 लाख हो गए थे. इसके ठीक एक माह के बाद देश में कोरोना के एक लाख मरीज बढ़ गए थे.

11 नवंबर को यहां पर 4 लाख, 17 जनवरी 2021 को 5 लाख, 9 मार्च को 6 लाख, 26 मार्च को 7 लाख पार कर गए थे. फिलीपींस में 2 अप्रैल 2021 को एक वर्ष में सबसे अधिक 15,280 मामले सामने आए थे. इससे पहले अगस्‍त में वहां पर 6847 मामले सामने आए थे. आपको यहां पर ये भी बता दें कि फिलीपींस में मार्च 2021 में तेजी से मामले बढ़े हैं.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना विस्फोट: शादी समारोह में शामिल हुए 87 लोग संक्रमित

Next Post

पूरे देश के किसानों की जमीन छीनना चाहती है सरकार: राकेश टिकैत

Next Post
ट्रैक्टरों में नहीं दिया जा रहा डीजल, इसलिए किसान जहां भी हैं, सड़कों को जाम कर बैठ जाए: राकेश टिकैत

पूरे देश के किसानों की जमीन छीनना चाहती है सरकार: राकेश टिकैत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d