BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें कैसे और क्यों होता है Heart Attack, क्या है दिल की 4 बड़ी बीमारियां

by bnnbharat.com
September 30, 2019
in समाचार
जानें कैसे और क्यों होता है Heart Attack, क्या है दिल की 4 बड़ी बीमारियां

Know how and why heart attack occurs, what are the 4 major heart diseases

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: 

आजकल 35 साल के युवा भी हार्ट अटैक (Heart Attack) के चलते मौत के मुंह में समा रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह बीजी लाइफस्टाइल है. हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे के रूप में मनाया जाता है. जनरल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल असोसिएशन में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, हार्ट अटैक के दौरान सीने में उठने वाले दर्द को महिलाएं आसानी से सह जाती हैं, लेकिन पुरुष इस मामले में कमजोर निकलते हैं. सीने में दर्द की शिकायत के साथ 42 फीसदी पुरुष हॉस्पिटल पहुंचे हैं, तो वहीं महिलाएं 30.7 प्रतिशत. दरअसल आपके दिल के 5 दुश्‍मन हैं जिन्‍हें हम खुद पालते-पोसते हैं.

तनाव 

स्‍ट्रेस या तनाव अब हमारी जिंदगी को कम कर रहा है. चाहे वह घरेलू हो या दफ्तर का, दोनों स्‍थिति में तनाव हमारे दिल को कमजोर कर रहा है. हमारे देश में लोगों का रेस्टिंग हार्ट रेट 83 है, सामान्‍य से ज्‍यादा है. अगर आप तनाव से जूझ रहे हैं तो बेहतर है इसे कम करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें. परिजनों और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं.

स्मोकिंग 

दिल के बड़े दुश्‍मनों में सबसे बड़ा स्मोकिंग है. धूम्रपान करने वाले व्‍यक्‍ति को दिल की बीमारी का खतरा 2से 3 गुना बढ़ जाता है. इस खतरे को कम करने के लिए एक मात्र चारा इसे छोड़ना ही है. अगर आप स्मोकिंग छोड़ देते हैं तो 2 साल के अंदर यह खतरा टल जाता है.

ब्लड प्रेशर 

अमेरिकन गाइडलाइंस के मुताबिक भारत में 130/85 बीपी पर इलाज शुरू कर देना चाहिए, जबकि पहले 140/90 पर इलाज शुरू किया जाता था. माना जा रहा है कि कम रीडिंग पर इलाज से लोग जल्दी सचेत हो सकेंगे और बीमारी को बढ़ने से पहले कंट्रोल किया जा सकेगा.

डायबिटीज 

दिल का चौथ दुश्‍मन है मधुमेह. शुगर बढ़ने पर दिल की बीमारी की आशंका भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है.अगर फास्टिंग ब्लड शुगर नॉर्मल रेंज (90-110) में रहे, लेकिन नॉर्मल में भी नीचे की तरफ ही हो तो बेहतर है.

मोटापा

दिल का दुश्‍मन मोटापा भी है. अगर आपका पेट का घेरा बढ़ रहा तो समझ लिजिए आपका दिल बीमारियों से घिर रहा है. सामान्‍य तौर पर महिलाओं में पेट का घेरा 80 सेंटीमीटर (31.4 इंच) और पुरुषों में 90 सेंटीमीटर (35.4 इंच) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

दिल की बड़ी बीमारियां

दिल से जुड़ी 4 बड़ी बीमारियां हैः एंजाइना, हार्ट अटैक (Heart Attack) , कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट फेल्यर. कई बार एसिडिटी के दर्द के दर्द को लोग दिल से जुड़ा दर्द समझकर कन्फ्यूज हो जाते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हटिया से पटना चलने वाली ट्रेन पाटलीपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन शुरू

Next Post

पोस्टपेड प्लान को कड़ी टक्कर देंगे Airtel, Jio के ये डाटा पैक

Next Post
पोस्टपेड प्लान को कड़ी टक्कर देंगे Airtel, Jio के ये डाटा पैक

पोस्टपेड प्लान को कड़ी टक्कर देंगे Airtel, Jio के ये डाटा पैक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d