BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें लॉकडाउन में खुद को कैसे रखें फिट

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in समाचार
जानें लॉकडाउन में खुद को कैसे रखें फिट

जानें लॉकडाउन में खुद को कैसे रखें फिट

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:भारत में इस समय कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन लागू है. ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं और साथ ही इस मुश्किल समय में क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में जानकारी दे रहे हैं. भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर घर में रहकर फिट रहने की अहमियत पर जोर दिया है.

रोहित शर्मा ने बताया आइडिया

रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि घर में बंद रहना कोई बहाना नहीं है. घर में रहिए, फिट रहिए और सुरक्षित रहिए. इस समय कोरोना वायरस के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं.

आईपीएल की शुरुआत भी इसी कारण टाल दी गई है. लीग की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन इसे बीमारी के कारण 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है, लेकिन मौजूदा समय में जो स्थिति है उसे देखकर आईपीएल होने की संभावना काफी कम है.

देश में पिछले 12 घंटे में 547 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है. कोविड-19 महामारी से बीते 12 घंटे में रिकॉर्ड 30 लोगों की मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 199 पहुंच गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 6412 मामलों में से 5709 एक्टिव केस हैं. इसके अलावा, 503 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

लॉकडाउन में खुद को कैसे रखें फिट

हर आधे घंटे पर थोड़ा टहल लें

वर्क फ्रॉम के कारण घर पर ही अगर लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम कर रहे हैं तो हर आधे घंटे बाद वहां से उठ जाएं और घर में ही थोड़ा टहल लें. गर्दन और कंधे की थोड़ी एक्सरसाइज कर लें, जिससे मांसपेशियों की जकड़न दूर हो जाए. सही तरीके से सकरुलेशन न होने से मांसपेशियों में दर्द होने लगता है. टीवी देखते समय और काम करते समय सीधा बैठें. घर पर रहने के दौरान अधिक समय तक सोते भी न रहें.

सुबह-शाम 15 मिनट जरूर करें स्ट्रेचिंग

डॉ. केपी सैनी ने बताया कि इन दिनों हर दिन सुबह-शाम कम से कम 15 मिनट तक स्ट्रेचिंग जरूर करते रहें. इससे अधिक करें तो 15-15 मिनट स्ट्रेचिंग के बाद 10 से 15 मिनट तक स्पॉट जॉगिंग भी करते रहें. इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव नहीं होगा और तंदुरुस्ती बनी रहेगी. ऐसा परिवार के हर सदस्य हर दिन करतें रहें. लॉकडाउन के दौरान मेडिकल समस्याओं के लिए प्रशासन की ओर से चिकित्सकों के नंबर भी जारी किए गए हैं. इसमें डॉ. केपी सैनी का नाम भी है. उनसे हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संपर्क किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता की बिल्डिंग सील, 3 कोरोना पॉजिटिव मिले

Next Post

प्रवासी मजदूरों ने किया वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी, घर वापसी की कर रहे मांग

Next Post
प्रवासी मजदूरों ने किया वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी, घर वापसी की कर रहे मांग

प्रवासी मजदूरों ने किया वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी, घर वापसी की कर रहे मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d