BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें बरसात में नन्हे-मुन्नों की सेहत का कैसे रखें ध्यान ?

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
जानें बरसात में नन्हे-मुन्नों की सेहत का कैसे रखें ध्यान ?
Share on FacebookShare on Twitter

हेल्थ डेस्क:  बारिश के मौसम में पैरंट्स की जरा सी भी लापरवाही बच्चों को बीमार कर सकती है. मॉनसून के मौसम में होती बारिश से कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं. ऐसे में खुद की सेहत का ख्याल तो रखना ही होता है, साथ ही अपने बच्चे की देखभाल करना भी एक बड़ी चुनौती होती है. इस मौसम में बच्चों के साथ ही पैरंट्स की भी जरा सी लापरवाही बच्चों को बीमार कर सकती है. लिहाजा नन्हे-मुन्नों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें.

मच्छरों को पैदा न होने दें
बारिश के आने के साथ ही डेंगू, मलेरिया और कई तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं. ऐसे में अपने घर को मच्छरों का घर बनने से पहले ही कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें. अपने घर में किसी भी जगह पानी इकठ्ठा न होने दें. कूलर, गमले, और टब में रखें पानी को समय समय पर साफ करें. बच्चे को हमेशा मच्छरदानी में ही सुलाएं.

साफ-सफाई का रखें ख्याल

बारिश के मौसम में जगह-जगह कीचड़ या गंदगी फैल जाती है. ऐसे में आपको घर की सफाई का खास ख्याल रखना होगा. कई बार बच्चे घर के फर्श पर ही बैठ जाते हैं, जिससे उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में अपने घर के फर्श की अच्छे से सफाई करें. समय-समय पर फर्श को फिनायल से भी धोएं, ताकि फर्श से किसी भी तरह का इंफेक्शन बच्चे में न फैले.

घर का बना खाना ही दें
इस मौसम में बाहर का खाना बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है. ऐसे में अपने नन्हे-मुन्ने को घर का बना खाना ही दें. इसके अलावा मॉनसून में स्टोर किया गए खाने में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, इसलिए रखे हुए खाने का इस्तेमाल न करें. आप बच्चे को मौसमी फल दे सकती हैं, मौसमी फल बच्चे को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं.

कॉटन के कपड़े ही पहनाएं
मॉनसून में कभी बारिश, कभी धूप आती जाती रहती है. ऐसे में बच्चे को कॉटन के कपड़े ही पहनाएं. कॉटन के कपड़े में बॉडी को आराम मिलता है. मच्छरों से बचाने के लिए अपने बच्चे को ऐसे कपड़े पहनाएं, जिससे उनके हाथ पैर पूरी तरह से ढके रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विकास दुबे की तलाश में जुटी पुलिस की 50 टीमें

Next Post

आपसी विवाद में मां-बेटे की पत्थर से कूचकर हत्या

Next Post
आपसी विवाद में मां-बेटे की पत्थर से कूचकर हत्या

आपसी विवाद में मां-बेटे की पत्थर से कूचकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d