BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें सेंधा नमक के फायदे और नुकसान ?

by bnnbharat.com
July 5, 2020
in समाचार
जानें सेंधा नमक के फायदे और नुकसान ?
Share on FacebookShare on Twitter

हेल्थ डेस्क:  क्या आप जानते हैं कि सैलून में आपके पेडीक्योर टब में क्या होता है? जब आपके पैरों में दर्द होता है या सूजन आती है, तो घर के बड़े-बुजुर्ग एक खास नमक के पानी में पैर डालकर रखने के लिए क्यों कहते थे? क्या आप जानते हैं कि यह कौन सा नमक होता है? अगर आपको लगता है कि यह हर रोज खाने में उपयोग होने वाला नमक है या रॉक साल्ट है, तो आप गलत हैं. इस खास नमक को एप्सम सॉल्ट कहते हैं. हालांकि, इसे सेंध या सेंधा नमक भी कहते हैं, लेकिन यह रॉक सॉल्ट यानी व्रत में खाने वाला सेंधा नमक नहीं है.

क्या है सेंधा नमक

एप्सम सॉल्ट यानी सेंधा नमक को रासायनिक रूप से मैग्नीशियम सल्फेट कहा जाता है. अगर शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाए, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे – दिल की बीमारी, डायबिटीज और ऐसी ही कई अन्य परेशानियां. बेशक, सेंधा नमक खाना लाभकारी है, लेकिन उससे भी ज्यादा असरदार इसे पानी में डालकर नहाने या स्प्रे के रूप में लगाने से हो सकता है.

 तनाव को कम करने के लिए सेंधा नमक के फायदे

आजकल की जीवनशैली में लोगों पर काम का दबाव इतना है कि हर कोई तनाव की समस्या से जूझ रहा है. इस स्थिति में सेंधा नमक के पानी से नहाने या फ्लोटेशन रेस्ट (Floatation-REST) की थेरेपी लेने पर तनाव काफी हद तक कम हो सकता है. इस थेरेपी के दौरान पीड़ित व्यक्ति को नमक वाले गुनगुने पानी से भरे टैंक में बैठाया जाता है.

 2. पैर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव व चोट में सेंधा नमक के फायदे

पूरे दिन घर व ऑफिस के बीच भागादौड़ी और अन्य कामों के बाद रात को पैर दर्द की शिकायत कई लोगों को होती है. ऐसे में अगर आप गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर उससे नहाते हैं, तो आराम मिलता है. नहाने की जगह आप रात को गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर अपने पैरों को कुछ देर पानी में डालकर रख सकते हैं. इससे न सिर्फ आपको पैर दर्द से आराम मिलेगा, बल्कि अगर पैर में कोई फंगल इन्फेक्शन है, तो उससे भी राहत मिलेगी. इतना ही नहीं सेंधा नमक के पानी से मांसपेशियों में खिंचाव, ऐंठन या दर्द की समस्या से भी काफी आराम मिल सकता है. आप इसे होम पेडीक्योर की तरह भी उपयोग कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चोट और उसके दर्द को भी कम कर सकते हैं.

3. इंसुलिन उत्पादन और मधुमेह में सेंधा नमक के फायदे

आजकल कई लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं. लापरवाही बरतने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है. कई बार शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी डायबिटीज का कारण हो सकती है. जिन्हें डायबिटीज होती है, उनके शरीर से मैग्नीशियम यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है. ऐसा होने से टिश्यू इंसुलिन के प्रति असंवेदनशील हो जाते हैं. मैग्नीशियम की कमी से इंसुलिन हार्मोन के स्तर में कमी हो सकती है, जिस कारण डायबिटीज की समस्या और बढ़ सकती है. इसलिए, सेंधा नमक के सेवन से इंसुलिन प्रतिरोध कम हो सकता है.

इन जटिलताओं के कारण ग्लूकोज रक्त में बना रहता है और मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति की अवस्था ज्यादा बिगड़ जाती है. ऐसे में सेंधा नमक के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को काफी हद तक फायदा हो सकता है, लेकिन खुराक और सेवन का तरीका भी महत्वपूर्ण है. इसलिए, बेहतर होगा कि इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

4. पेट साफ करने के लिए

अगर पेट ठीक नहीं है, तो उससे कई और परेशानियां शरीर में होने लगती हैं। अगर आपको पेट दर्द व ऐंठन के कारण रात में नींद नहीं आती है, तो सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप कब्ज या पेट की परेशानियों से बचे रहें, तो आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। सेंधा नमक में लैक्सेटिव यानी पेट साफ करने के गुण मौजूद होते हैं. इसके सेवन से कब्ज और पेट की समस्या से काफी हद तक आराम मिल सकता है.

5. स्प्लिंटर, पैर के नाखून में फंगस या इंफ्लमेशन

लकड़ी का काम करने वाले लोगों को अक्सर स्प्लिंटर की समस्या हो जाती है. कई बार यह समस्या कष्टदायी भी हो जाती है. वहीं, कुछ लोगों को पैरों के नाखून में संक्रमण, फंगस या सूजन की समस्या हो जाती है. कई बार यह समस्या दवाई से भी ठीक नहीं होती है. इस स्थिति में घरेलू उपाय लाभकारी हो सकता है. घरेलू उपाय के तौर पर आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर उसमें हाथ या पैर जो भी प्रभावित अंग है, उसे करीब 30 मिनट तक डाले रखें। इससे आपको आराम मिलेगा. अगर शरीर में मैग्नीशियम का स्तर सही और संतुलित हो, तो संक्रमण, सूजन व अन्य समस्याओं से बचाव हो सकता है. इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और त्वचा संबंधित सूजन से भी बचाव हो सकता है.

6. वजन कम करने में सेंधा नमक के फायदे

वजन बढ़ने की शिकायत आजकल हर किसी को होती है. इसका सबसे बड़ा कारण गलत जीवनशैली और खराब खान-पान है. मोटापे से कई और शारीरिक समस्याएं भी होने लगती हैं. ऐसे में वक्त रहते इस पर ध्यान देना जरूरी है. इसके लिए न सिर्फ अपनी जीवनशैली में सुधार करें, जैसे – व्यायाम व योग करें, साथ ही खानपान में भी सुधार करें. वहीं, इसी के साथ सेंधा नमक का सेवन भी किया जाए, तो वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है.

7. पाचन के लिए सेंधा नमक

गलत खान-पान के कारण कई लोगों को पेट और पाचन से संबंधित समस्याएं होती हैं. पाचन शक्ति को सुधारने के लिए आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं. इसमें लैक्सेटिव यानी पेट साफ करने का गुण होता है, जिससे कि पाचन शक्ति में सुधार होगा.

8. दिल के स्वास्थ्य के में सेंधा नमक के फायदे

अब तनाव भरी जिंदगी में दिल को स्वस्थ रखना मुश्किल हो गया है. ऐसे में संतुलित जीवनशैली और अच्छा खान-पान का पालन करना जरूरी है. साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाने चाहिएं, उन्हीं में से एक है सेंधा नमक का सेवन. यह दिल की सुरक्षा करता है. यह दिल के दौरे, कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से बचाव कर सकता है. इसलिए, आप अपने आहार में सेंधा नमक को जरूर शामिल करें.

9. सिरदर्द में सेंधा नमक के फायदे

आजकल कई लोगों को सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या होती है. काम का तनाव, खराब जीवनशैली व गलत खान-पान की वजह से यह परेशानी और बढ़ने लगती है. इसलिए, जब भी सिरदर्द की समस्या हो, तो सेंधा नमक के पानी से नहाएं, इससे काफी आराम मिल सकता है. इसके अलावा, कई बार मैग्नीशियम सल्फेट को इंजेक्शन के जरिए भी दिया जाता है, जिससे सिरदर्द से आराम मिल सकता है.

10. दर्द को कम करने के लिए सेंधा नमक

एक वक्त था जब एक उम्र के बाद ही शरीर में दर्द की समस्याएं होती थीं, लेकिन आज ऐसा नहीं है. अभी के वक्त में बीमारियां और दर्द उम्र देखकर नहीं आते हैं. आजकल कई लोगों को पेट दर्द, मांसपेशियों में दर्द व ऐंठन की परेशानी होती है. ऐसे में सेंधा नमक से नहाने या उसके सेवन से दर्द की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

11. सेंधा नमक डिटॉक्सीफिकेशन के लिए

गलत खान-पान के कारण हमारे शरीर में कई विषैले तत्व जमा हो जाते हैं. अगर इनको बाहर न निकाला गया, तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं शुरू हो जाती है. इसलिए, शरीर को डिटॉक्सीफिकेशन की जरूरत होती है. इस स्थिति में सेंधा नमक बहुत फायदेमंद हो सकता है. आप इसका सेवन कर सकते हैं या हफ्ते में कम से कम एक बार सेंधा नमक के पानी से नहा भी सकते हैं .

12. त्वचा के लिए सेंधा नमक

हर कोई अपनी त्वचा का ध्यान रखता है, क्योंकि स्वस्थ त्वचा आपके व्यक्तित्व को और निखारती है. इसके लिए लोग तरह-तरह की क्रीम, मेकअप व उपचार का सहारा लेते हैं. इनका असर कुछ वक्त तक ही रहता है और बाद में त्वचा फिर से बेजान लगने लगती है. ऐसे में घरेलू उपचार फायदेमंद साबित होते हैं और सेंधा नमक उन्हीं में से एक है. इससे न सिर्फ त्वचा एक्सफोलिएट होती है, बल्कि साफ भी होती है. आप चेहरा साफ या एक्सफोलिएट करने के लिए आधा चम्मच सेंधा नमक को अपने क्लींजिंग क्रीम के साथ उपयोग कर सकते हैं. इसे लगाकर हल्के-हल्के हाथों से मालिश कर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वाहन चेकिंग के दौरान वसूला गया 2 लाख 88 हजार का जुर्माना

Next Post

गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग, जला हजारों का सामान

Next Post
गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग, जला हजारों का सामान

गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग, जला हजारों का सामान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d