BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें दही खाने के फायदे और नुकसान ?

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
जानें दही खाने के फायदे और नुकसान ?
Share on FacebookShare on Twitter

हेल्थ डेस्क:  हम में से कई लोगों को दही खाना काफी पसंद होता हैं. दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जो दूध के फर्मेटेशन प्रक्रिया से तैयार होता है. दही को कैल्शियम का पावर हाउस माना जाता है. ताजा, मलाईदार और घर का बना एक कटोरी दही सबसे सरल भोजन में से एक है. यह उच्च गुणवत्ता वाली प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है. दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है क्योंकि यह विटामिन और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत है। दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। दही में खनिज और कैलोरी की मात्रा उतनी ही पायी जाती है जितनी कि दूध में पायी जाती है, जिससे दही बनता है.

इसलिए दही कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, विटामिन बी -2, विटामिन बी -12, पोटेशियम और मैग्नीशियम का महत्वपूर्ण स्रोत है. दही में उतना ही पोटैशियम पाया जाता है जितना कि केले में पाया जाता है.

पुराने समय से दही का उपयोग भोजन के रूप में किया जाता है. नियमित दही का सेवन करने से स्वास्थय को कई बड़े फायदे होते हैं. यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है और प्रतिरक्षा तंत्र की क्रिया को बेहतर रखता है.

हम आपको बताने जा रहे हैं दही खाने के फायदे और नुकसान.  

दही खाने के फायदे

दही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं. दही ऑस्टियोपोरोसिस (जोडों की बीमारी) जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार है.
  दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज (की शिकायत समाप्त होती है.
  लू से बचने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है. लू लगने पर दही पीना चाहिए.
  दही पीने से पाचन क्षमता बढती है और भूख भी अच्छे से लगती है.
 सर्दी और खांसी के कारण सांस की नली में इन्फेक्शन हो जाता है. इस इंफेक्शन से बचने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए.
मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है. मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं.
दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है. दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है.
चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है. दही से चेहरे की मसाज की जाए तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है. इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है.
गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न होने के बाद दही से मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन से फायदा मिलता है.

दही खाने के नुकसान

रात में न खाएं आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही खाना अच्छा नहीं है क्योंकि इससे म्यूकस (बलगम) बनता है. इस बात को इस तरह से समझाया गया है कि इसमें मिठास और खट्टापन दोनों चीजें होती हैं. तो रात में इसे खाने से म्यूकस बन सकता है. आयुर्वेद के हिसाब से ऐसा करने से कफ दोष बढ़ता है.

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द और अर्थराइटिस की समस्या है वे इसे लेने से बचें.
ज्यादा दही खाने से शरीर कई बार फूड्स से मिलने वाला आयरन और जिंक सोखने पर रोक लगाता है. ऐसे में इसका ज्यादा सेवन न करें.
फिजिशियन कमिटी फॉर रेसपॉन्सिबल मेडिसिन का कहना है कि दही में गैलैक्टोज नामक शुगर पाई जाती है. जो लैक्टोज से बनती है. इससे ओवेरियन कैंसर का खतरा हो सकता है.
 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आइसीएसइ 10वीं और आइएससी 12वीं परीक्षा का परिणाम अब से कुछ देर में होगा जारी

Next Post

झामुमो ने रवि केजरीवाल को केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष पद से किया मुक्त

Next Post
झामुमो ने रवि केजरीवाल को केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष पद से किया मुक्त

झामुमो ने रवि केजरीवाल को केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष पद से किया मुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d