BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें तेल मालिश के बेहतरीन फायदे

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in समाचार
जानें तेल मालिश के बेहतरीन फायदे
Share on FacebookShare on Twitter

तेल मालिश करना एक आयुर्वेदिक प्रक्रिया है मालिश से हमारे पूरे शरीर में खून का दौरा बढ़ जाता है और पाचन शक्ति तेज हो जाती है, पेट साफ रहता है तथा आंते, दिल, फेफड़े और यकृत आदि शक्तिवान हो जाते है. इसके अलावा मालिश से शरीर के मृत कोशिकाएं शरीर से बाहर निकल जाते हैं, और उनके स्थान पर नए कोष आज आते है जिसे पूरा शरीर नई शक्ति से भर उठता है. नियमित रुप से प्रतिदिन तेल की मालिश करने से कम वजन वाले व्यक्ति के शरीर का वजन बढ़ जाता है और बुढ़ापा दूर भागने लगता है.

बहुत से पुराने रोग जैसे कि अपच, वायु पित्त विकार, बवासीर, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप आदि रोगों में मालिश से काफी फायदा होता है. जो व्यक्ति शारीरिक रुप से दुर्बल है और वजन स्वाभाविक रुप से कम है, उनको तेल मालिश करने से बहुत लाभ होता है. उनका शरीर जल्दी-जल्दी तेल सोखने मेँ सक्षम होता है. थोड़े ही दिनोँ के बाद ऐसे लोगोँ का वजन बढ़ने लगता है. मालिश करने से शरीर त्वचा के सभी बंद रोम क्षिद्र खुलने लगतें है. इसके साथ ही त्वचा में रक्त का संचार सुचारू रूप से होने लगता है. प्रतिदिन मालिश करने से आपका चेहरा चमकने लगता है. इसके अलावा मालिश करवाने के बजाये मालिश खुद करना भी काफी असरदार होता है. बस इसके लिए आपको मालिश करने का सही तरीका आना चाहिए.

तेल मालिश के फायदे 1. मालिश से त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ़ होती हैं और त्वचा को जरुरी पोषण तत्व मिलते हैं जिससे त्वचा चमकदार हो जाती है.

2. मालिश से त्वचा के नीचे जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे त्वचा नर्म और मुलायम हो जाती है.

3. मालिश करने से त्वचा पर निखार आता है.

4. मालिश करने से त्वचा पर कील मुहांसे निकलना बंद हो जाते हैं.

अलग अलग तेलों से मालिश मालिश के लिए इस्तेमाल होने वाले तेलों में एक से दो कैरीअर तेल होते हैं जिसमें खुशबू देने के लिए कुछ इसेन्शल तेल मिलाये जाते हैं. कैरीअर तेल वो होते हैं जिनसे शरीर पर मालिश करने से त्वचा में नमी रहती है साथ ही स्वास्थ भी ठीक होता है. एसेंशियल आयल ज्यादा गुणकारी होते हैं और यह लगाते ही त्वचा में समां जाते हैं इसीलिए तो इनकी कुछ बूंदे ही डाली जाती हैं.

1. नारियल तेल गर्मियों में नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके औषधीय गुण आपकी सेहत, सुंदरता और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं. यह त्वचा और बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकीला बनाता है. त्वचा को मॉस्चराइज करना हो या बालों की कंडीशनिंग, नारियल तेल सबसे अच्छा विकल्प है.

2. सरसों का तेल सरसों के तेल में विटामिन ई होता है जिससे दाग धब्बे और मुंहासे ठीक होने लगते हैं. इससे त्वचा का रंग साफ़ होने लगता है साथ ही त्वचा में चमक आने लगती है. इसे उबटन में भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह मृत कोशिकाओं को साफ़ करके त्वचा को मुलायम बनता है.

3. जैतून का तेल जैतून का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है इससे त्वचा में जमी चर्बी हट जाती है साथ ही सूरज की किरणों से काली पड़ी त्वचा ठीक होने लगती है. इसमें विटामिन ई होता है जिससे स्ट्रेच मार्क्स ठीक होते हैं.

एसेंशियल आयल

1. गेरियम तेल-  इस तेल से त्वचा पर आयी झुर्रियां ठीक होती हैं साथ ही त्वचा चिकनी हो जाती है. इस तेल को इस्तेमाल करने से हॉर्मोन संतुलित होते हैं और लालिमा और सूजन भी कम हो जाती है. इससे त्वचा का रंग साफ़ होता है और इसे आप गर्म मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. टी ट्री आयल-  इस तेल को लगाने से दाग धब्बे दिखना कम हो जाते हैं यही नहीं यह मुहासों को भी ठीक करता है, साथ ही रूसी के लिए भी यह बेहतरीन इलाज है.

3. जैस्मीन ऑयल-  इस सुगंधित तेल से त्वचा नरम और मुलायम होती है, साथ ही त्वचा में कोमलता आती है. इसकी सुगंध से मन को भी शांति मिलती है.

4. नीलगिरी का तेल-  नीलगिरी का तेल इस्तेमाल करने से शरीर की अनचाही चर्बी हटती है और मुँहासे भी ठीक हो जाते हैं. टी ट्री के तेल की तरह यह भी रुसी को ठीक करता है. साथ ही इससे त्वचा पर आयी सूजन भी ठीक होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेड़ से लटका मिला शव

Next Post

फैज के साथ वहीं हो रहा है, जो अंग्रेजों के जमाने में वीर सावरकर के साथ हुआ था: शिवसेना

Next Post
फैज के साथ वहीं हो रहा है, जो अंग्रेजों के जमाने में वीर सावरकर के साथ हुआ था: शिवसेना

फैज के साथ वहीं हो रहा है, जो अंग्रेजों के जमाने में वीर सावरकर के साथ हुआ था: शिवसेना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d