BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें कपूर के औषधीय गुण और रामबाण इलाज

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in समाचार
जानें कपूर के औषधीय गुण और रामबाण इलाज
Share on FacebookShare on Twitter

BNN DESK: क्या आप कपूर के इसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं? पूजा-पाठ, हवन-आरती में कपूर का प्रयोग तो अक्सर हर घरों मेंं होता है, लेकिन इसके अलावा भी कपूर कई तरह से उपयोगी है. रोजमर्रा की जिंदगी में होनेवाली कई तरह की समस्याओं का यह रामबाण उपाय होता है. कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाया जाता है. इस कारण यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है. साथ ही त्वचा और बालों की खूबसूरती के लिए भी यह बेहद उपयोगी है. हमारे लिए कपूर और कपूर का तेल दोनों ही बहुत काम की चीज है.

आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से मुंहासे और फोड़े-फुंसी ठीक होने लगते हैं. यही नहीं, चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से के पुराने दाग-धब्बों को भी यह जड़ से समाप्त कर देता है. 
तनाव कम करने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. कपूर के तेल को माथे पर लगाने या फिर बालों में इसकी चंपी करने से तनाव कम होता है.

गंजेपन की समस्या में भी कपूर का तेल बालों के दोबारा उगने में मदद करता है. बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में कपूर के तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है. कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं और मजबूत होते हैं. इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे-एक घंटे बाद बाल धो लें।

एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा कपूर का तेल डालें. इसमें पैरों को डुबोकर बैठने से आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी. इससे फटी एड़ियां भी जल्दी ठीक हो जाएंगी. पैरों में लगे इंफेक्शन या फंगस को भी यह दूर करता है, जबकि पैरों के दर्द में भी यह राहत देता है. 

आपकी त्वचा पर यदि कोई जले या कटे का निशान हो तो उस हिस्से पर कपूर का तेल से निशान हल्के होते चले जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे. त्वचा की अन्य तरह की समस्याओं में भी कपूर का तेल फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा देता है.

शरीर के अंदरुनी दर्द में भी कपूर का तेल एक असरदार औषधि है. शरीर के जिस भी भाग में दर्द हो, वहां कपूर के तेल को हल्का गुनगुना कर उससे मसाज करने पर बहुत राहत मिलती है.

कपूर का तेल बाजार में भी आसानी से उपलब्ध होता है, जबकि आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसे घर पर तैयार करने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर छोड़ दें. नारियल तेल द्वारा कपूर के गुणों को अवशोषित कर लेने के बाद कपूर का तेल तैयार हो जाएगा. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव आयोग का एक्शन, BJP कैंडिडेट इमरती देवी के प्रचार करने पर लगाया बैन

Next Post

नियमों में ढील: शादी में शामिल हो सकेंगे अब इतने लोग

Next Post
प्रेम प्रसंग में एक-दूजे के दीवाने हुए, तो बाली उमर में ही करा दी लड़का-लड़की की शादी

नियमों में ढील: शादी में शामिल हो सकेंगे अब इतने लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d