BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें सिर दर्द को छूमंतर कर देने वाले ये कारगर उपाय

by bnnbharat.com
December 26, 2019
in समाचार
जानें सिर दर्द को छूमंतर कर देने वाले ये कारगर उपाय
Share on FacebookShare on Twitter

सिर दर्द असल में नर्वस सिस्टम और गर्दन से जुड़ी हुई समस्या है. सिर दर्द होना सबसे आम बीमारी है, जो अक्सर हमें परेशान कर देती है. अगर सुबह-सुबह सिर दर्द हो तो पूरा दिन खराब हो जाता है. कहने को ये आम समस्या है लेकिन जब तकलीफ बढ़ती है तो बर्दाश्त कर पाना बाहर हो जाता है. सिर दर्द के लिए तमाम दवाएं मार्केट में हैं, जिन्हें आप खा लेते हैं लेकिन बदले में ये दवाएं आपकी किडनी पर बुरा असर डालती हैं. तो आज हम आपको सिर दर्द ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं.

खुद के शरीर से बात कीजिए

सुनने में ये बातें बचकानी लग सकती हैं लेकिन आप अपने मस्तिष्क से बुरे विचार निकाल दीजिए और आंखें बंद करके शांत जगह पर बैठ जाइए. अपने शरीर से और ऑर्गन्स से बात कीजिए. आप अपने सिर से कहिए कि वो दर्द ना हो, आप अपने दिमाग को शुक्रिया कहिए जो वो इतने सुचारू रूप से चल रहा है. आप अपने शरीर के हर पार्ट का शुक्रिया अदा करिए, ऐसा आप उस वक्त भी कर सकते हैं जब आपको कोई तकलीफ ना हो. ये बहुत ही महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है. आपका शरीर आपकी बातें सुनता है, अगर रोज आप उसे शुक्रिया कहेंगे और उससे कहेंगे कि वो ठीक है तो वो वाकई ठीक हो जाएगा.

सिर दर्द का इलाज एक्यूप्रेशर के द्वारा

सिर दर्द दूर करने के लिए कई लोग एक्यूप्रेशर का इस्तेमाल करते हैं. सिर दर्द की स्थिति में आप अपनी दोनों हथेलियां सामने लाइए और एक हाथ से अपने दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह पर मसाज करिए. ऐसा आप दिन में दो से चार बार करेंगे तो आपको सिर दर्द से आराम मिलेगा.

सिर दर्द का पानी से इलाज

आपक शरीर हाइड्रेट रहेगा तो सिर दर्द कम होगा. अगर आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं तो खूब पानी पीना शुरू कीजिए, सिर दर्द जरूर कम होगा.

सिर दर्द का लौंग से उपचार

तवे पर लौंग गर्म कीजिए. गर्म हुई लौंग की इन कलियों को रुमाल में बांध लीजिए और थोड़ी थोड़ी देर में सूंघिये, ऐसा करने से भी सिर दर्द कम होगा.

तुलसी की पत्त‍ियों से सिर दर्द का इलाज

सिर दर्द होने पर लोग चाय पीते हैं इस चाय में अगर आप तुलसी की पत्ती भी डाल देंगे तो चाय टेस्टी भी हो जाएगी और सिर दर्द भी कम होगा. आप तुलसी का पानी भी पकाकर पी सकते हैं.

नमक के साथ सेब खाकर भी दूर सकते हैं सिर दर्द

सिर दर्द हो तो आप सेब में नमक डालकर खा सकते हैं, ये काफी कारगर उपाय है.

काली मिर्च और पुदीने की चाय फायदेमंद 

सिर दर्द हो तो में काली मिर्च और पुदीने की चाय का पीजिए ये काफी फायदेमंद है. आप ब्लैक टी में पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं. जो काफी लाभ देगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है : राहुल गांधी

Next Post

कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Next Post
कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d