BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

“मुस्कुराना सीख ले”

by bnnbharat.com
May 27, 2020
in Uncategorized
“मुस्कुराना सीख ले”
Share on FacebookShare on Twitter

“मुस्कुराना सीख ले”

गर चाहता है जीना साकी, खुशनसीबों की तरह,
तो हर पल में यारा फिर मुस्कुराना सीख ले।।

खत्म कर गर्दिश, गमों का बादल बनी हुई है जो,
जो रोक दे बारिश, दु:खों का सागर बनी हुई है जो,
बनाकर खुद के सिर पर आशाओं का नया आसमाँ,
वक्त के हर मंजर से फिर तू, आफताबी छीन ले,

गर चाहता है जीना साकी, खुशनसीबों की तरह,
तो हर पल में यारा फिर मुस्कुराना सीख ले।।

तूफाँ तो जरिया है, बस, तेरी हिम्मत परखने का,
यह बवंडर तो नजरिया है बस, जहन-ए-ताकत समझने का,
तू बेपरवाह हो, मिटने के हक से, रोक दे बढ़ते कदम,
गुमा कर सब खुद में गुम होना, अब तू इन साहिलों से सीख ले,

गर चाहता है जीना साकी, खुशनसीबों की तरह,

तो हर पल में यारा फिर मुस्कुराना सीख ले।।

जीत ले वह हर खुशी, दूर थी जो अब तक कहीं,
भर ले वह सारे पल, जिनकी थी अब तक कमीं,
न थक तू न सिहर तू, बस राह पर बढ़ता ही चल,
इन बढ़ते कदमों की आहट से, तू अब मंजिल को लाना सीख ले,

गर चाहता है जीना साकी, खुशनसीबों की तरह,
तो हर पल में यारा फिर मुस्कुराना सीख ले।।

गम आकर करें परेशान कभी, बस होठों को हरकत देना,
कर बंद दिल के पिटारे में, न होने खुद से रूबरू देना,
वक्त चाहे दे सदा कितनी ही, गमों की आशिकी बनकर,
तू हर अश्क आंखों में छिपा, बस चेहरा बनाना सीख ले,

गर चाहता है जीना साकी, खुशनसीबों की तरह,
तो हर पल में यारा फिर मुस्कुराना सीख ले।।

के के अवस्थी “बेढंगा”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UPI फ्रॉड: जानें इससे खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

Next Post

“ऐ मेरे दिल”

Next Post
“ऐ मेरे दिल”

"ऐ मेरे दिल"

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d