BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें विराट-अनुष्का ने क्या रखा है अपनी बेटी का नाम…

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
जानें विराट-अनुष्का ने क्या रखा है अपनी बेटी का नाम…
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी का स्वागत दुनिया में किया था. अब अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है. 

अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता…कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं. नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया.” 

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब कमेंट कर रहे हैं और बच्ची के साथ-साथ कपल को दुआएं दे रहे हैं. बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ था. विराट ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है. क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से खूब बधाईयां भी मिली थीं.

विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा था, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.”

मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई साल डेटिंग के साथ 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी. प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अगस्त 2020 में विराट और अनुष्का ने ऐलान किया था कि वह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं. 11 जनवरी 2021 को नन्हीं वामिका को अनुष्का ने जन्म दिया था. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Budget 2021: हेल्थ सेक्टर के लिए लॉन्च होगी आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना: वित्त मंत्री

Next Post

बजट 2021 में कोरोना वैक्सीन के लिए बड़ा ऐलान, 35 हजार करोड़ का मिलेगा फंड

Next Post
बजट 2021 में कोरोना वैक्सीन के लिए बड़ा ऐलान, 35 हजार करोड़ का मिलेगा फंड

बजट 2021 में कोरोना वैक्सीन के लिए बड़ा ऐलान, 35 हजार करोड़ का मिलेगा फंड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d