अशोकनगर: वनाधिकार पट्टों की समीक्षा बैठक सम्पन्न मध्यप्रदेश सरकार की पात्र आदिवासी परिवार को पट्टा दिलाना पहली प्राथमिकता है. भूमि पर काबिज आदिवासी परिवारों कों स्वयं का भूखण्ड उपलब्ध हो उस उद्देश्य से वनाधिकार पट्टों का पूर्ण सत्यापन कर पट्टा दिलाये जाने का कार्य समयावधि में किया जाए.
इस आशय के निर्देश कलेक्टर अभय वर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित वनाधिकार पट्टों की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए.
बैठक में कलेक्टर वर्मा ने कहा कि वनाधिकार समितियों द्वारा आदिवासी के लंबित प्रकरणों का सकारात्मक सोच के साथ निराकरण करें. इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जायेगी.
उन्होंने तहसील स्तर पर बैठकें आयोजित लंबित दावों का सूक्ष्म परीक्षण कर निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्राप्त दावों में जो भी कमियां है, उन कमियों को पूरा कराया जाए.
बैठक में बताया गया कि जिला अशोकनगर में आदिवासी वर्ग के निरस्त दावों की संख्या 1792 है. जिनमें से 120 कुल मान्य दावों का निराकरण किया गया. शेष 1672 लंबित दावों पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये.
बैठक में वनमण्डलाधिकारी अंकित पाण्डे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बी.एस.जाटव,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह,जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विवेक नागवंशी, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत उपस्थित थे.

