BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वामपंथी दलों ने किसानों पर अत्याचार किया, अभी भी कर रहे पाखंड: BJP

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
संबित पात्रा ने कहा, लालटेन में ना तो तेज है और न तो प्रताप
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: तीन कृषि कानूनों पर वामपंथी दलों के रुख को उनका ‘पाखंड’ बताते हुए भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा, केरल और पश्चिम बंगाल में अपने शासन के दौरान उसने किसानों पर ‘अत्याचार’ किए. पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जहां भी वामपंथी दल शासन में रहे वहां किसानों और अर्थव्यवस्था के लिए ‘कुछ नहीं बचा’.

उन्होंने कहा, ‘1993 से 2018 तक त्रिपुरा में वामपंथ की सरकार रही और मुझे बताते हुए दुख हो रहा है कि 25 वर्षों तक किसी भी फसल पर कोई भी एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) नहीं थी. त्रिपुरा एकमात्र ऐसा राज्य था जहां एमएसपी लागू नहीं होती थी. ये तमाम वामपंथी नेता, जिन्होंने किसानों पर अत्याचार किए, वे आज किसान हितैषी बने हुए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘भाजपा की सरकार 2018 में आई तो सबसे पहला काम उसने धान की सरकारी खरीदी की की. सरकार ने 48,716 टन धान 27,735 किसानों से 86.65 करोड़ रुपये में खरीदे. वामपंथी शासन के अधीन जो किसान 10 से 12 रुपये प्रति किलो की दर से बेचता था वही अभी भाजपा के शासन में 18.5 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहा है.’

पात्रा ने दावा किया कि जब त्रिपुरा में वामपंथ की सत्ता थी तब 2017-18 में कृषि विकास की दर मात्र 6.4 प्रतिशत थी. उन्होंने कहा, ‘अब भाजपा की सत्ता है त्रिपुरा में. पिछले लगातार दो सालों 2018-2019 और 2020-2021 में कृषि विकास की दर बढ़कर 13.5 प्रतिशत हो गई.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘जहां-जहां वामपंथी दलों का शासन रहा है वहां -वहां किसानी डूबी है, वहां-वहां किसानों पर अत्याचार हुआ है. जब-जब भाजपा आई है किसान आगे बढ़ा है. जहां लेफ्ट शासन में होता है, वहां किसानों का, अर्थव्यवस्था का कुछ बचता नहीं है. सब कुछ समाप्त हो जाता है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूलों में लौटने लगी है रौनक, कोरोना को लेकर दिशा निर्देशों का किया जा रहा है पालन

Next Post

इराक में रॉकेट हमले में अमेरिकी मारे गए, तो ईरान होगा जिम्मेदार: ट्रंप

Next Post
182 देशों की स्थिति बुरी, चीन पर शुल्क लगाना निश्चित रूप से एक विकल्प है: ट्रंप

इराक में रॉकेट हमले में अमेरिकी मारे गए, तो ईरान होगा जिम्मेदार: ट्रंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d