रांची:- वामदलों ने इस कार्यक्रम का समर्थन करते हुए 5 दिसम्बर को संयुक्त प्रखंड प्रदर्शन के कार्यक्रम के बाद ज्यादा से ज्यादा जगहों पर पुतला दहन करने और 8 दिसंबर को पुरी ताकत के साथ भारत बंद के समर्थन मे उतरने का फैसला किया है.
मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ युद्ध का एलान कर दिया था लेकिन किसानों के बागी तेवर देखकर वह बातचीत का ढोंग रच रही है और कथित बातचीत के नाम पर मामले को खींचने का कूप्रयास कर रही है. किसानों के प्रतिनिधियों ने भी ऐलान कर दिया है कि जब तक कृषि और किसानों से संबंधित तीन काले कानून और बिजली (संशोधन) बिल रद्द नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वाम एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टियां किसानों के इस आंदोलन के साथ अपनी पुरी एकजुटता प्रदर्शित करता है.
सीटू की झारखंड राज्य कमिटी किसान संगठनों द्वारा 5 दिसम्बर को मोदी सरकार का पुतला दहन करने और 8 दिसंबर को भारत बंद के आह्वान का पूरा समर्थन करते हुए सीटू से संबद्ध सभी युनियनों से अपील करती है कि देश के अन्नदाताओं के ऐतिहासिक और निर्णायक संघर्ष को सफल बनाने में मजदूर वर्ग की एकजुटता को सामने लायें और 8 दिसंबर को संडकों पर उतर कर शारीरिक दूरी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाइडलाइंस का पालन करते हुए भारत बंद को सफल बनायें.

