रांची:- वाम और धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सीपीआई कार्यालय मे राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता मे हुयी बैठक में .सीपीएम, सीपीआई, भाकपा (माले), एसयुसीआई (सी), मासस, राजद, कांग्रेस, झामुमो और समाजवादी पार्टी ने 30 जनवरी को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर पुरे राज्य मे बापू को श्रद्धांजलि देने और आंदोलनरत किसानों के पक्ष मे प्रभावी अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया.
इस अभियान के विस्तृत कार्ययोजना की घोषणा कल राजभवन के समक्ष की जायेगी.
आज की बैठक में राजेश यादव, प्रकाश विप्लव, अजय सिंह, भुवनेश्वर केवट, सुशांत मुखर्जी सुखनाथ लोहरा,विरेन्द्र कुमार शामिल थे.

