रांची: रांची के बरियातु थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव रविवार सुबह तालाब से बरामद किया गया. मृतक शनिवार देर रात शाम अपनी पत्नी से लड़कर घर से बाहर निकला था.
बरियातु के थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक परिवार में विवाद के बाद अपनी पत्नी से लड़कर घर से निकला था. घर से निकलने के वक्त वह नशे में भी था. रविवार सुबह तालाब से शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

