रांची: सीपीआईएम झारखंड राज्य सचिव मंडल ने कॉरपोरेट परस्त, जनविरोधी केन्द्रीय बजट का तीव्र विरोध किया है तथाआम जनता से अपील की है कि इस बजट के बिरोध में व्यापक गोलबंदी की जाय.
कल दिनांक 1 फरवरी को सीपीआईएम झारखंड प्रभारी पोलिट ब्यूरो सदस्य का, बृंदा कारात की उपस्थिति में राज्य सचिव मंडल की आनलाईन बैठक में केन्द्रीय बजट के खिलाफ स्वतंत्र रूप से तथा अन्य वामदलों एवं विरोधी दलों के साथ संयुक्त रूप से राज्य व्यापी विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
साथ ही जरूरतमंदों को नगद भूगतान, निशुल्क खाद्य मुहैया करने तथा रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है.
पार्टी की अखिल भारतीय कार्यक्रम के अनुसार 15 से 28 फरवरी तक झारखंड के सभी जिलों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत आरएसएस एवं भाजपा द्वारा किसान आन्दोलन के विरोध में चलाए जा रहे झूठा प्रचार, राष्ट्रीय संपदा की लूट व्यापक निजीकरण, भयंकर मंहगाई, श्रम कानूनों के विलोप, जनविरोधी आर्थिक नीति, सम्प्रदायिक धुर्वीकरण के विरोध में व्यापक प्रचार किया जाएगा. राज्य सचिव मंडल ने अभिलंब पंचायत चुनाव कराने की मांग की है.

