BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसजीवीएस अस्पताल में चला विधिक जागरूकता अभियान

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in Uncategorized
एसजीवीएस अस्पताल में चला विधिक जागरूकता अभियान

एसजीवीएस अस्पताल में चला विधिक जागरूकता अभियान

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा खूंटी के अनिगड़ा स्थित एसजीवीएस अस्पताल में आज विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. खूंटी के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में फोस्टर केअर और स्पॉन्सरशिप के बारे विस्तार से उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई. साथ ही एसिड अटैक में मिलने वाली कानूनी सहायता की भी जानकारी दी गयी.
बच्चों के संरक्षण और पालन पोषण के लिए जरूरी कानूनी पहलुओं की जानकारियां दी गईं. साथ ही घर-गांव में होने वाले छोटे-छोटे पारिवारिक विवादों, आपसी झगड़ों को लेकर किस तरह मामलों का निपटारा किया जा सकता है, और किस तरह के मामलों को लोक अदालतों में लाया जाता है इसकी जानकारी दी गयी. बच्चों के अधिकार और माता पिता के कर्तव्यों की जानकारी भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों ने दी.

बच्चों से संबंधित किस तरह के मामलों में जुवेनाइल कोर्ट जा सकते है इसकी भी जानकारी दी. साथ ही महिला एवं बाल मित्र थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने संबंधी जानकारी भी साझा की गयी. विधिक जागरूकता शिविर में अधिवक्ता मिलन कुमार दास, देवराज कुमार भगत, रानी देवी मिंजुरिया, निर्मला देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2024 तक 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का है लक्ष्य, जल्द होंगी 8 हजार भर्त‍ियां

Next Post

उपराजधानी दुमका में कल्याण मंत्री लुईस मरांडी की सांसें अटकी, कट सकता है टिकट

Next Post
उपराजधानी दुमका में कल्याण मंत्री लुईस मरांडी की सांसें अटकी, कट सकता है टिकट

उपराजधानी दुमका में कल्याण मंत्री लुईस मरांडी की सांसें अटकी, कट सकता है टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d