सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी, हुआ परिसम्पतियों का वितरण
मेदिनीनगर:- आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रामगढ़ प्रखंड परिसर में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देशय सरकार द्वारा मिलने वाले फायदा का लाभ कैसे आम जनमानस उठाए, इसके लिए किया गया था. मौके पर रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि जनता तक सारी जानकारियां मिलने से ही वे लाभ उठा पाएंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है .
उन्होंने कहा कि आवास योजना ,पेंशन योजना, अनुसूचित जाति,व अनुसूचित जन जाति के लोगो के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजना ,भोजन, रहन सहन, बच्चों को मिलने वाले छात्रवृत्ति , दिव्यांग से सम्बंधित सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ से लोगो को आच्छादित किया जा रहा है. साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है.
इस मौके पर डालसा पलामू द्वारा प्रतिनियुक्त अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से एक ओर जहां लोगों में जागरूकता आएगी, वही लोगों में सशक्तिकरण भी होगा. उन्होंने कहा कि शिविर में लोग अपनी समस्या रख सकते है. जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विधिक सशक्तिकरण शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास है. इसके माध्यम से लोगों को कानून की जानकारियां के साथ-साथ योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रखंड में एक साथ दूसरी बार किया जा रहा है.
मौके पर नई दिशाएँ के सचिव इंदुलेखा भगत ने कहा कि यह सशक्तिकरण शिविर गरीब लाचार लोगो के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व जन जाति के लोगो के सर्वांगीण विकास के लिए ही यह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है.
मौके पर प्रमुख गुड़ी देवी, मुखिया हेमवंती देवी, तारामणि देवी, महेंद्र प्रसाद सोनी, अहमद हुसैन अंसारी,सुनील कुमार, बिकास कुमार तिवारी,नन्दलाल प्रसाद गुप्ता,मुख्तार आलम,सूर्यदेव राम,अविनाश कुमार,रवि कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
