BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधिक सेवा-सह- सशक्तिकरण शिविर आयोजित, लाभुकों के बीच हुआ परिसंपत्तियों का वितरण

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

 मेदिनीनगर:- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार शनिवार को चैनपुर प्रखंड परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित की गई. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एडीजे   मनीष रंजन तथा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी   शशि रंजन मौजूद थे. 

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मनीष रंजन ने कहा कि संविधान में प्रदत्त सभी अधिकार लोगों को दिलाना न्यायपालिका का कर्तव्य है. विधिक सेवा-सह- सशक्तिकरण शिविर के आयोजन का उदेश्य है कि लोगों को कानूनी न्याय के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक न्याय भी दिलाया जाए स उन्होंने कहा कि न्यायपालिका सीधे आम लोगों से जुड़ कर हक दिलाने का कार्य कर रहा है. 

उपायुक्त   शशि रंजन ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से कोई भी लाभुक वंचित नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन निरंतर इस ओर कार्य कर रहा है. समाज के आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है. उन्होंने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है. इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी.

कार्यक्रम में समाज कल्याण कार्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल पर 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया. इस दौरान 3 महिलाओं के गोद भराई के रस्म को भी पूरा किया गया. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उपायुक्त ने जॉनसन बेबी किट का भी वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान 50 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए गैस चूल्हा का वितरण किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि चैनपुर प्रखंड में ढाई हजार अतिरिक्त पेंशन देने का लक्ष्य सरकार द्वारा दिया गया है. इसमें आदिम जनजाति, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन शामिल है इन सभी पेंशन को समय रहते फरवरी माह में ही निर्गत करने का निर्देश प्राप्त है. इसके लिए अहर्ता रखने वाले लाभुकों का चयन करना अति आवश्यक है. कार्यक्रम के दौरान 147 लोगों का वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया गया. जिनमें से 50 लाभुकों को ऑन स्पॉट पेंशन स्वीकृति पत्र बांटा गया. 

कार्यक्रम में श्रम विभाग के साड़ी एवं पैंट शर्ट योजना के तहत 110 मजदूरों को साड़ी एवं पैंट शर्ट से अच्छादित किया गया. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के तहत 7 स्वयं सहायता समूह के बीच 35 लाख रुपए वितरित किया गया. वहीं मनरेगा के तहत 35 जॉब कार्ड भी निर्गत किए गए. कार्यक्रम में आपूर्ति विभाग के द्वारा 30 हरा राशन कार्ड का भी वितरण किया गया.

चैनपुर प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का भी स्टॉल लगाया गया था. लगाए गए स्टॉल पर कोविड-19 की जांच के साथ-साथ नॉर्मल चेकअप का भी कार्य किया जा रहा था. कार्यक्रम के दौरान 40 लोगों का कोरोनावायरस या गया साथ ही 52 लोगों का नार्मल चेकअप किया गया. 

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत पलामू जिले के सभी प्रखंडों में भी विधिक सेवा- सह- सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान प्रखंडों में भी परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. 

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लगाए गए राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह- सशक्तिकरण शिविर में पलामू के दो नेत्रहीन बच्चों को लैपटॉप दिया गया. पांडु के सुदेश यादव  एवं डाल्टेनगंज के कृष्ण कुमार को राज्य स्तरीय शिविर में लैपटॉप दिया गया. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉटरी का लालच देकर एक करोड़ 80 लाख ठगी के मामले में 5 गिरफ्तार

Next Post

सदर प्रखंड में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

Next Post

सदर प्रखंड में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d