BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सदर प्रखंड में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- सदर प्रखंड मुख्यालय के परिसर में शनिवार को सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ सत्र न्यायाधीश अमरेश कुमार,अंचलाधिकारी राम नरेश सोनी,बीडीओ अज़फर हसनैन,प्रमुख रीमा देवी,प्रशिक्षु उप समाहर्ता सुप्रिया भगत एवं नित्यानंद दास ने दीप प्रज्वलित कर किया.सत्र न्यायाधीश ने विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि असहाय,पीड़ित, लाचार व जरूरतमंदों की सहायता को लेकर डालसा प्रतिबद्ध है.समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं. इस दौरान लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों ने परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.वहीं बीडीओ श्री हसनैन ने कहा कि सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसी क्रम में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है. इसका उद्देश्य सरकार योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाना और उसका लाभ देना मकसद है.

 परिसंपत्तियों का किया गया वितरण 

विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर के दौरान ग्रामीण विकास विभाग से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को पीएम आवास की स्वीकृति पत्र सौंपी गई,वहीं मनरेगा के लाभुकों को जॉब कार्ड, श्रम विभाग से वस्त्र वितरण,कृषि विभाग से लाभुकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड,सामाजिक सुरक्षा शाखा की ओर से वृद्धा पेंशन,स्वास्थ्य विभाग से जननी सुरक्षा योजना से माला डी, आपूर्ति विभाग से पीएच,ग्रीन राशन कार्ड,अंचल कार्यालय से दाखिल खारिज,पारिवारिक सदस्यता सूची प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण,बाल विकास परियोजना विभाग से दिव्यांग को व्हीलचेयर,जेएसएलपीएस की ओर से सखी मंडलों के बीच ऋण वितरण,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.

प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों के काम किये जा रहे थे.  सदर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में सबसे अधिक भीड़ पेंशन के काउंटर पर देखने को मिली.इस दौरान 50 से अधिक पेंशन के आवेदनों को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ऑन स्पॉट स्वीकृति प्रदान की गयी.वहीं अन्य आवेदनों पर अग्रसर कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधिक सेवा-सह- सशक्तिकरण शिविर आयोजित, लाभुकों के बीच हुआ परिसंपत्तियों का वितरण

Next Post

रामगढ़ में विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

Next Post

रामगढ़ में विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d