BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने अंतराष्ट्रीय टी-20 को कहा अलविदा

by bnnbharat.com
September 3, 2019
in समाचार
दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने अंतराष्ट्रीय टी-20 को कहा अलविदा
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मिताली राज ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्विट कर लिखा कि मिताली ने 2012 (श्रीलंका), 2014 (बांग्लादेश) और 2016 (भारत) में तीन महिला डब्ल्यूटी 20 विश्व कप सहित 32 टी-20 आई में भारत का नेतृत्व किया। मिताली ने 88 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 2,364 रन बनाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह ओडीआई पर फोकस करेंगी और 2021 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर फोकस करेंगे।

मिताली ने कहा कि 2006 से टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से खेलने के बाद मैं इस फॉरमैट से संन्यास लेने की घोषणा करती हूं, जिससे मैं 2021 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की तैयारियों पर फोकस लगा सकूं। मेरा सपना रहा है कि मैं अपने देश के लिए विश्व कप जीतूं और इसके लिए मैं अपना बेस्ट दूंगी। मैं लगातार सपोर्ट के लिए बीसीसीआई को शुक्रिया कहना चाहती हूं और भारतीय महिला टी20 टीम को आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

मिताली तीन बार आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 में भी टीम इंडिया की कप्तानी की है। इनमें 2012, 2014 और 2016 के वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। 2006 में भारतीय महिला टीम ने अपना जो पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, उसमें भी मिताली ही टीम की कप्तान थीं। टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर मिताली राज ही हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार देगी IDBI बैंक को 9 हजार करोड़ का बेलआउट पैकेज

Next Post

12 सितंबर को पीएम रखेंगे 14 एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला : सीएम

Next Post
12 सितंबर को पीएम रखेंगे 14 एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला : सीएम

12 सितंबर को पीएम रखेंगे 14 एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला : सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d