BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हरियाणा के दिग्गज नेता खुर्शीद अहमद का निधन

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in Uncategorized
हरियाणा के दिग्गज नेता खुर्शीद अहमद का निधन

हरियाणा के दिग्गज नेता खुर्शीद अहमद का निधन

Share on FacebookShare on Twitter

फरीदाबाद: फरीदाबाद के 2 बार सांसद और 5 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री और हरियाणा में मेवात की राजनीति के धुरी रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी खुर्शीद अहमद का सोमवार तड़के निधन हो गया. उनके जनाजे को नूहुं में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. चौधरी खुर्शीद अहमद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, फरीदाबाद के निजी अस्पताल में सोमवार तड़के उनका इलाज चल रहा था.

उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. लोग शोक व्यक्त करने के उनके निवास सेक्टर 21 में पर पहुंचने लगे. कुछ लोगों ने नूहुं का रूख किया. उनके पुत्र एवं नूहुं के विधायक चौधरी आफताब अहमद का कहना है कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. 86 वर्षीय चौधरी खुर्शीद अहमद सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता रहे हैं. खुर्शीद अहमद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके तीन पुत्र आफताब अहमद, मेहताब अहमद, अंजुम अहमद और एक पुत्री रूखसाना है. इनमें से आफताब अहमद नूंह से विधायक हैं और हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं.

मौजूदा समय में हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता है. जबकि मेहताब अहमद और अंजुम अहमद वकील हैं. 1962 में वे पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे. हरियाणा बना तो 1968 से 1987 तक वह लगातार विधायक चुने गए. इसके बाद वे दो बार लोकसभा के लिए चुने गए. कांग्रेस में गुरुगाम जिले के अध्यक्ष, प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव भी रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूंटी जेल से संचालित होता है मानव तस्करी का धंधा, दिल्ली से रेस्क्यू कर लाई गई 10 बच्चियां

Next Post

निर्भया गैंगरेप केस : दोषी मुकेश ने बदला वकील, अब रवि काजी करेंगे पैरवी

Next Post
निर्भया गैंगरेप केस : दोषी मुकेश ने बदला वकील, अब रवि काजी करेंगे पैरवी

निर्भया गैंगरेप केस : दोषी मुकेश ने बदला वकील, अब रवि काजी करेंगे पैरवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d