BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद संजय सेठ व पीएन सिंह के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई हो: कांग्रेस

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in समाचार
सांसद संजय सेठ व पीएन सिंह के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई हो: कांग्रेस

सांसद संजय सेठ व पीएन सिंह के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई हो: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने लॉकडाउन के बीच सारे नियमों की अनदेखी कर कर दिल्ली से झारखंड आने वाले भारतीय जनता पार्टी सांसदों संजय सेठ और पीएन सिंह के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सांसदों को दिल्ली से झारखंड आने की अनुमति किसने दी, यदि उन्हें अनुमति नहीं दी गयी, तो अविलंब पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद जब परिवहन सेवा को पूरी तरह सेबंद करने का आदेश भी नहीं लागू हुआ था, उस वक्त कुछ मजदूरों और स्थानीय लोगों को रांची से पाकुड़ भेजने के मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कोटे के मंत्री पर कई अनर्गल आरोप लगाये थे, लेकिन अब जब भाजपा सांसदों द्वारा खुले आम लॉकडाउन उल्लंघन मामले की सच्चाई सामने आयी है, तो नैतिकता के दृष्टिकोण से भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को भी अपने सांसद के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए.

प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली से रांची लौटने के बाद सांसद संजय सेठ ने खुद को होम क्वारंटाइन करने की जगह राजनीति चमकाने के लिए अधिकारियों से मिलना-जुलना भी शुरू कर दी. ऐसे नेताओं को जनता की कोई चिंता नहीं है और गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद के बजाय मीडिया की सुर्खियों में आने में जुट गये है.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जब भाजपा सांसदों कोअपनी कार से दिल्ली से झारखंड आने की छूट मिल सकती है, तो राज्य के कई ऐसे जरूरतमंद परिवार भी देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे है, वे भी अपनी कार या किराये के वाहन से राज्य में आ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के अमीर मौलाना मोहम्मद साद समेत कई लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. उसी तरह से भाजपा सांसदों के खिलाफ भी गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना महामारी में एक योद्धा के रूप में हमारी जंग जारी: बसंत साव

Next Post

इरफान अंसारी का प्रधानमंत्री से आग्रह, अपने दोनों सांसदों को करें निष्कासित

Next Post
इरफान अंसारी का प्रधानमंत्री से आग्रह, अपने दोनों सांसदों को करें निष्कासित

इरफान अंसारी का प्रधानमंत्री से आग्रह, अपने दोनों सांसदों को करें निष्कासित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d