BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से, माननीयों को 72 घंटे पहले की कोरोना जांच रिपोर्ट

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
स्पेशल आरटी पीसीआर में 321, ट्रू-नाट में 20 का लिया सैंपल
Share on FacebookShare on Twitter



रांची. झारखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 3 मार्च को बजट (budget) पेश करेगी. 26 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा. सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने दिशा निर्देश जारी किया है. इस बार बगैर कोरोना जांच कराए कोई भी सदस्यि बजट सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे. इसके लिए 72 घंटे पहले तक की कोरोना जांच रिपोर्ट मान्य होगी.

देश के कई जगहों पर कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. झारखंड में भी इसको लेकर अलर्ट जारी है. कोरोना के नई स्ट्रे न की आशंका और संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर ही विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को निर्देश जारी किया गया. इसके मुताबिक विधानसभा के सदस्यों समेत मुख्यमंत्री और मंत्रियों को इसका पालन करना होगा. सत्र आरंभ होने के 72 घंटे पहले तक की कोरोना जांच रिपोर्ट ही मान्य होगी. कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने पर सदस्यों को बजट सत्र में शामिल होने नहीं दी जाएगी.

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक ये एहतियात बरतना जरूरी है. सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है. विधानसभा के प्रवेश द्वार पर सेनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी. इसका उपयोग करने के बाद ही सदस्य सभा वेश्म में प्रवेश कर पाएंगे. सदन के भीतर शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा. सत्र के दौरान विधानसभा में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. बतातें चलें कि
हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के कई सदस्य कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का इसकी वजह से निधन हो गया, जबकि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के फेफड़े का प्रत्यारोपण किया गया. मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर और रामेश्वर उरांव भी कोरोना पीड़‍ित हुए. इनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो को भी संक्रमण का शिकार होना पड़ा. विधायक सुदेश महतो, दीपिका पांडेय सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, अंबा प्रसाद और लंबोदर महतो भी कोरोना की चपेट में आए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धारदार हथियार से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या माता, पिता, पुत्र, बहु और बच्चे की सामूहिक हत्या से दहला इलाका

Next Post

गर्मी में फिर सूखेंगे हलक, 373 करोड़ का टेंडर, लेकिन 6 साल में एक बूंद पानी की नहीं हो पाई सप्लाई

Next Post
30 हजार नए घरों में होगी वाटर सप्लाई, इसी माह शुरू होगी कनेक्शन

गर्मी में फिर सूखेंगे हलक, 373 करोड़ का टेंडर, लेकिन 6 साल में एक बूंद पानी की नहीं हो पाई सप्लाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d