BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर पहुंचे विधानसभा

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in समाचार
विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर पहुंचे विधानसभा

विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर पहुंचे विधानसभा

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में प्याज की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. नेता अब इसके विरोध के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंच गए.

उन्होंने कहा कि प्याज की माला पहनकर आए हैं तब ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देखेंगे. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को पूर्व मंत्री और राजद विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर पहुंचे और उन्होंने प्याज की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि “प्याज आज सभी के खाने की थाली से गायब हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री कृषि रोडमैप को लेकर बड़े-बड़े भाषण देते हैं, परंतु प्याज की कीमतें बढ़ गई, जबकि कृषि रोड मैप के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए.”

विधायक शिवचंद्र राम कहा, “(प्याज की) माला पहनकर विधानसभा जाएंगे तभी ना मुख्यमंत्री देखेंगे और हम बताएंगे कि किस तरह प्याज की बढ़ी कीमत से आमजन को परेशानी हो रही है?”

उल्लेखनीय है कि बिहार की राजधानी पटना में प्याज की खुदरा कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लक्ष्मी की मौत के बाद चंपा, रजनी और गंगा के अलावा देखरेख करने वाले महावत में दिखी मायूसी

Next Post

बीजेपी के बाद झामुमो को झटका देकर ताला मरांडी आजसू पार्टी में हुए शामिल

Next Post
बीजेपी के बाद झामुमो को झटका देकर ताला मरांडी आजसू पार्टी में हुए शामिल

बीजेपी के बाद झामुमो को झटका देकर ताला मरांडी आजसू पार्टी में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d