पंजाब: रोपड़ के गांव सरसा नंगल के एक घर में दोपहर सवा एक बजे तेंदुआ घुस गया. तेंदुए को घर में आता देख बुजुर्ग महिला जसवंत कौर दहशत में आ गई और बाहर भाग गई. घर में मौजूद तीन अन्य महिलाएं और दो बच्चे घर की छत पर चढ़ गए. तेंदुआ घर के एक कमरे में घुस गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
इसके बाद एसआई बलजिंदर सिंह ने हिम्मत जुटाते हुए महिला के बताए कमरे को बंद कर दिया. लेकिन जब वह दूसरे कमरे में पहुंचा तो देखा कि तेंदुआ वहां बैठा था. पुलिस को देख तेंदुए ने दहाड़ मारी तो एसआई बलजिंदर सिंह ने उस कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी गई.

