केरल: केरल के इडुक्की जिले में चौकाने वाली घटना सामने आई है. इडुक्की के एक गांव में 5 लोगों पर आरोप है कि 6 साल के तेंदुए को मारकर उसका मांस खा लिया. इस अपराध में शामिल पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
वन अधिकारियों के अनुसार इडुक्की जिले के मनकुलम में रहने वाले 5 लोगों को तेंदुए का मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मनकुलम वन रेंज ऑफिसर उधय सूरियां के अनुसार पांचों आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोज, बीनू, कुंजप्पन और विंसेंट के रूप में हुई है.
इनमें से एक आरोपी विनोद ने अपने घर के पास खेत में 100 मीटर का जाल बिछाया था जिसमें तेंदुआ फंस गया. तेंदुए का वजन लगभग 50 किलो था, जिसके बाद विनोद ने अपने बाकी साथियों को बुलाया और इन लोगों ने तेंदुए को मार डाला. इसके बाद इन पांचों ने उसका मांस पकाकर उसका सेवन किया.

