जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के गावां वन प्रक्षेत्र के भीमतरी जंगल में एक तेंदुआ रस्सी के बने जाल में फंस गया है. बताया जाता है कि कुछ शिकारियों द्वारा जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जंगल मे जगह-जगह रस्सी का फंदा बना लर लगाया जाता है. बीते शनिवार- रविवार की रात इसी फंदे में एक तेंदुआ आकर फंस गया.
इसकी जानकारी ग्रामीणों ने गावां रेंजर अनिल कुमार को दी. सूचना मिलने पर रेंजर ने मौके पर वनरक्षी पवन चौधरी को भेज दिया है. रेंजर ने बताया कि हजारीबाग से पिंजड़ा मंगवाया जा रहा है. तेंदुआ को पिंजड़ा में डाल कर उसे सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा.

