BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्रकारों की समस्या हो दूर, सरकार तक पहुंचाएंगे बात: रबीन्द्र नाथ महतो

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
पत्रकारों की समस्या हो दूर, सरकार तक पहुंचाएंगे बात: रबीन्द्र नाथ महतो
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे, सरकार तक इस बात को प्रमुखता से रखा जाएगा: रबीन्द्र नाथ महतो

पत्रकारों की संवेदना को दिल से महसूस करता हूं, पत्रकारों के मुझ पर बहुत अहसान है: रामेश्वर उरांव

पत्रकारों का झारखंड स्वास्थ्य बीमा के लिए जल्द ही पहल होगी, समझता हूं पत्रकारों की पीड़ा: बन्ना गुप्ता

पत्रकारहित में सदन में आवाज़ बुलंद करेंगे, सरकार से मांग करेंगे कि सूबे में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें और पत्रकारों का अधिकार उन्हें दिया जाए: नवीन जायसवाल

रांची: सूबे में पत्रकारहितों के लिए संघर्षरत पत्रकार संगठन झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट झारखंड के तत्वाधान में सूबे के पत्रकारों की दशा और दिशा पर एक सेमिनार सह पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन हटिया स्थित नन्दन कानन पैलेस में सम्पन्न हो गया.

कार्यक्रम का आयोजन जेयूजे की रांची महानगर इकाई के द्वारा किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव और हटिया के विधायक नवीन जायसवल उपस्थित रहे.

संयुक्त रूप से कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर आगत अतिथियों ने उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संचालन यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता पत्रकार अरविंद प्रताप ने किया. रांची महानगर के अध्यक्ष जावेद अख्तर, रजत गुप्ता और शिव अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष को बुके, शॉल और स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया.

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने के बाद उनकी जिमेवारी बढ़ गयी है कि वे इस बात को सरकार तक पहुंचाए,  उन्होंने कहा कि पूरी संवेदना के साथ वे इस बात को सरकार के पटल पर रखेंगे, ताकि पत्रकारों की समस्याएं दूर हो सके.

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त-खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि राज्य के पत्रकारों की पीड़ा को कम करने की उनकी कोशिश होगी, वे जरूर इन मसलों को सरकार के समक्ष रखने का काम करेंगे. उरांव ने कहा कि वे प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारों के लिए खड़े हैं.

वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों की पीड़ा को मै बहुत शिद्दत के साथ महसूस करता हूं यही कारण है कि सरकार जल्द ही पत्रकारों के लिए राहत की योजना लेकर आएगी, गुप्ता ने कहा कि जल्द ही इसका सार्थक रिजल्ट सामने आएगा.

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पत्रकारहित में वे सदन में आवाज बुलंद करेंगे, सरकार से मांग करेंगे कि सूबे में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें और पत्रकारों का अधिकार उन्हें दिया जाए. एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत गुप्ता ने कहा कि पत्रकारहित में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट सदैव प्रयत्नशील रहा है.

वहीं झरखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश महासचिव शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों की रक्षा के लिए झारखंड में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने लंबी लकीर खींची है. उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम के माध्यम से झरखंड के शहरी और आंचलिक पत्रकारों के लिए जीवन बीमा, मेडी-क्लेम, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, एक्रेडिशन कार्ड बनाने, पत्रकारों को 5 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की मांग मैं सरकार से करते हैं. रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि आज पत्रकारों की दशा अत्यंत चिंताजनक है. सरकार को संज्ञान लेना चाहिए. प्रेस क्लब ने भी लगातार सरकार तक बातें पहुंचाई है.

प्रेस क्लब के महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब लगातार मुखरता से पत्रकारों समस्याओं के बाबत आवाज बुंलद करता रहा है. अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला.

इस मौके पर प्रेस क्लब के महासचिव अखिलेश सिंह ने जेयूजे की सदस्यता ग्रहण की साथ ही सानू झा को रांची महानगर टीम में सचिव पद की जिमेवारी भी सौंपी गई. जल्द ही रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह और महासचिव अखिलेश सिंह को संगठन में बड़ी जिमेवारी सौंपे जाने की बात भी कही गयी. इस मौके पर जेयूजे रांची महानगर के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर अतिथियों के द्वारा  सम्मानित किया गया.

साथ ही समाजसेवा के लिए पंकज सोनी, रामशंकर प्रसाद, जितेंद्र कुमार वाणी, रमेश प्रसाद, केजरू मुंडा,  मुबारक खान,  पिंटू दूबे और मोहित लाल को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष रजीव नयनम, जेयूजे के प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रदीप अग्रवाल, सुदाम प्रधान, कयूम खान, उपेंद्र गुप्ता,  चटर्जी, सुदीप सिंह, केदार महतो, मोहमद राही, मो0 जावेद, शशि पांडेय, अभिषेक सिन्हा, दीपक ओझा, नवीन शर्मा, विशु प्रसाद, रांची महानगर के अध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष रतन लाल, विशु प्रसाद, धर्मेंद्र गिरी, संदीप मिश्रा राजीव, हेमंत झा, सैयद रमीज, कोषाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, संगठन सचिव सह प्रवक्ता विनय राज, कार्यकारिणी सदस्य विशु विशाल, मो0 आसिफ, संजीव मिश्रा, प्रदीप ठाकुर, चंदन भट्टाचार्य, सुनील पोद्दार, मुन्ना कौशिक, विशु विशाल, अंकुर सिन्हा, संजीत कुमार झा, हेमंत सूत्रधार, रिंकी राज, आकाश कुमार, संतोष सिंह, विनय मुर्मू, नैयर शाहिद, नौशाद, राज सिंह, पूजा भारती, डॉली कुमारी, रुचि कुमारी, पंकज राणा, विनय राज. ग्रामीण पत्रकारों में प्रताप सिंह, केदार महतो, रंगनाथ चौबे, अरविंद स्वर्णकार, ओम प्रकाश सिंह, कयूम खान, सुदाम प्रधान, प्रदीप अग्रवाल, विनोद विश्वकर्मा, रणधीर निधि, मनोज मिश्रा, अमित साहू, संजय साहू, रामप्रसाद, सुनील गुप्ता, प्रदीप महतो, केशव भगत, मो0 गफ्फार, राजू सिंह, रमेश सिंह, धीरेंद्र चौबे, सुदीप सिंह, जावेद अख्तर, नागेंद्र शर्मा साहब अली, सबीर अंसारी, कृष्णा चौधरी सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुछ ऐसी जगहें जहां दी जाती है सांप-बिच्छू का जहर निकालने की ट्रेनिंग

Next Post

भारत की एक ऐसी मिसाइल जो पकड़ती है रेडियो फ्रीक्वेंसी, हो रही है दुश्मनों की हालत खराब

Next Post
भारत की एक ऐसी मिसाइल जो पकड़ती है रेडियो फ्रीक्वेंसी, हो रही है दुश्मनों की हालत खराब

भारत की एक ऐसी मिसाइल जो पकड़ती है रेडियो फ्रीक्वेंसी, हो रही है दुश्मनों की हालत खराब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d