ज्योत्सना,
खूंटी : खूंटी के महादेव मंडा में बारिश के बावजूद रावण का पुतला दहन किया गया. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने रावण के पुतले के दहन की शुरुवात की. जैसे जैसे बारिश बढ़ती गयी रावण दहन की आग की लपटें भी तेज होती गयी. साथ ही पटाखों का नजारा भी देखने लायक था.
रावण दहन कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन असत्य पर सत्य की विजय का दिन है और रावण को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने वध कर उसके अहंकार को नष्ट किया. इसलिए उसकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष रावण दहन किया जाता है. असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व हमें संदेश देता है कि हम सत्य के मार्ग में चलें और असत्य का परित्याग करें. खूंटी जिला लगातार सत्य के मार्ग में आगे बढ़ता जाए और विकास की ऊंचाई तक पहुंचे.

