चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम केउपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा आज विशेष शाखा, रांची में आरक्षी के पद पर पदस्थापित रहे आरक्षी संख्या-473, पंकज कुमार, खगरा, जिला-भागलपुर, बिहार के आश्रित रोजी देवी को मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा प्रदत्त अनुग्रह अनुदान का स्वीकृति पत्र सौंपा गया तथा इसके तहत निर्वाचन कार्यालय के द्वारा 15,00,000 रुपए की राशि जल्द ही इनके खाते पर हस्तांतरित कर दी जाएगी.
ज्ञात हो कि आरक्षी पंकज कुमार का लोकसभा चुनाव के दौरान 5 मई 2019 को प्रधानमंत्री ड्यूटी के क्रम में अचानक तबीयत खराब होने के उपरांत देहावसान हो गया था तथा राज्य सरकार के द्वारा उनकी पत्नी श्रीमती रोजी देवी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई तथा वह वर्तमान में आरक्षी के पद पर रांची मुख्यालय में पदस्थापित हैं.

