रांची: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड में होने वाले दो विधानसभा उपचुनाव के लिये प्रत्याशियों के नाम घोषित किये.
यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी. उन्होंने बताया कि दुमका से डॉ लुईस मरांडी और बेरमो से योगेश्वर महतो को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है.

