रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में डॉ लुईस मरांडी ने मंगलवार को दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत डॉ लुईस मरांडी आज अपने कुछ समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ निर्वाची कार्यालय पहुंची थी और नामांकन दाखिल किया.

