BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

न्यायालय की शरण में जाएंगे लाइब्रेरियन अभ्यार्थी: विकास कुमार

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
न्यायालय की शरण में जाएंगे लाइब्रेरियन अभ्यार्थी: विकास कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन एसोसिएशन जिला इकाई भागलपुर/मुंगेर द्वारा आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि प्रदेश के स्कूल कॉलेज में बहाली की मांग को लेकर 30 अगस्त को न्यायालय की शरण में जाएगा. एसोसिएशन के भागलपुर/मुंगेर जिला के मीडिया प्रभारी विकास कुमार विक्की ने कहा कि बिहार में लगभग 12 वर्षों से पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली नहीं हुई है जबकि पूरे बिहार में लगभग 10,000 लाइब्रेरियन की सीट खाली है.

बिहार के सभी विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, कॉलेज, हाई स्कूल एवं अन्य सभी शिक्षण संस्थानों में लाइब्रेरियन के सीट खाली है. विकास कुमार विक्की ने कहा कि राज्य सरकार को मुख्यमंत्री के नाम से कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है. हाल ही में कैबिनेट की एक बैठक हुई जिसमें लाइब्रेरी साइंस के छात्रों को एक उम्मीद थी लेकिन एक बार फिर इस मुद्दे को नजरअंदाज कर दिया गया.

हाल ही में  बने नए नियमावली में सरकार ने पुस्तकालय के सभी पद सीधी नियुक्ति द्वारा भरे जाएंगे. ऐसे नियमावली 2008 में भी बनाए गए थे और अब फिर से नए नियमावली बनाया गया है जिसमें बहाली की समय-सीमा की घोषणा नहीं की गई है जिस से लाइब्रेरी साइंस के छात्रों में काफी नाराजगी बढ़ गई है मजबूरन एसोसिएशन के द्वारा उच्च न्यायालय पटना में याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है.

एसोसिएशन के द्वारा 30 अगस्त को उच्च न्यायालय पटना में लाइब्रेरियन की बहाली को लेकर याचिका दायर की जाएगी. विकास कुमार विक्की ने कहा कि एक लाइब्रेरियन एक शिक्षक व एक कंप्यूटर शिक्षक की भूमिका अदा कर सकता है राज्य सरकार को अवसर देना चाहिए ताकि उन्हें रोजगार मिल सके. एसोसिएशन के भागलपुर/मुंगेर जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार सुमन, उपाध्यक्ष शिप्रा भारती, जिला प्रभारी राजकुमार राजा, सचिव सुब्रत सिन्हा, सहचिव आशीष कुमार, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार, महिला प्रभारी अलका रंजना, महिला प्रकोष्ठ अमिता आनंद ने बताया कि एसोसिएशन के द्वारा कोर्ट जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है एसोसिएशन को कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि वह लाइब्रेरी साइंस के छात्रों का न्याय जरूर करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामेश्वर उरांव ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, त्यागपत्र न देकर पूर्णकालीन अध्यक्ष पद की संभालें जिम्मेवारी

Next Post

छत का लेंटर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Next Post
छत का लेंटर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

छत का लेंटर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d