जमशेदपुर: झारखंड में अम्फान तूफान का सुपर साइक्लोन अब प्रवेश कर चुका है. कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा, घाटशिला और पटमदा सहित सरायकेला एवं आसपास के इलाकों में तूफान ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है.
जोरदार आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है. बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान 240 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहा है. माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से अब तक उठे तूफान में सबसे ज्यादा रफ्तार इस तूफान का है.
उधर जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने का आदेश दे दिया है .वैसे नेशनल हाईवे 33 पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई हैं.
हवा के तेज गति के कारण बड़ी घटना घट सकती है. उसको देखते हुए फूस के मकान में रहने वाले लोगों को पक्के मकान में जाने की अनुमति दी गई हैं. जहां सरकारी पक्का मकान है वहां पर लोग शरण ले रहे हैं.
रात से ही बूंदाबांदी बारिश शुरु हुई कि सुबह होते ही तूफान ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया.
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि झारखंड के 9 जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी. फिलहाल लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में है. लेकिन दूसरी मार साइक्लोन का शुरू हो चुका है. उधर मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन पूर्व से सतर्कता बरतने की अपील की.

