रांची: रांची सदर अस्पताल में लिफ्टमैन सह ऑक्सीजन पाइपलाइन मेंटेनेंस कर्मी राहुल कुमार की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिसिया छानबीन में यह बात सामने आयी कि धक्कामुक्की में छत से गिरने से उसकी मौत हुई. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सूत्रों से मिली जाकनारी के अनुसार घटना के दिन राहुल का अस्पताल के एक कर्मचारी सतेंद्र के साथ विवाद हुआ और इसी विवाद के बाद सत्येंद्र ने राहुल को धकेल दिया, जिससे छत से गिरने से उसकी मौत हो गयी.
सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में यह बात भी सामने आयी है कि घटना से तीन दिन पहले राहुल का सत्येंद्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. दोनों के बीच मारपीट हुई थी. उसी समय उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

