BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रावण की तरह ही धारा 370 का खात्मा आसुरी शक्ति का विनाश

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in Uncategorized
रावण की तरह ही धारा 370 का खात्मा आसुरी शक्ति का विनाश
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने मोराहबादी व अरगोड़ा स्थित रावन दहण कार्यक्रम में कहा कि विजय दशमी असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय, हिंसा पर अहिंसा की जीत का त्योहार है. इसी दिन भगवान राम ने रावण का और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. आज के समय में हमारे देश में कई असुरी शक्तियां पनप रही हैं. उनका खात्मा करने का प्रण लेने का दिन है आज. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में धारा 370 का खात्मा कर इसी प्रकार की एक असुरी शक्ति का विनाश किया और कश्मीर को वास्तविक रूप से भारत का हिस्सा बनाया. इसी प्रकार आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कानून बनाकर उनके मनोबल को तोड़ा है. यह सब मजबूत इच्छा शक्ति के कारण संभव हो पाया है.

गौरव का दिन

घुवर दास ने कहा कि आज ही वायु सेना दिवस है. हमारे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सबसे घातक युद्धक विमान राफेल का भारतीय संस्कृति के अनुसार शस्त्र पूजन कर ग्रहण किया. यह हम सब के लिए गौरव का दिन है.

राष्ट्रविरोधी शक्तियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का दिन

रघुवर दास ने कहा कि हमारे राज्य में भी कई असुरी राष्ट्रविरोधी शक्तियां व्याप्त हैं. हमें उनको समाप्त करना का संकल्प लेना है. हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले और सर्वोपरी है. हमें सभी को एक सूत्र में बांध कर इन शक्तियों से निपटना है. किसी के बहकावे में न आकर हमें एकजूट रहना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक रूपी असुर का भी हमें खात्मा करना है. हमें प्रण लेना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को हम अपने जीवन से निकाल बाहर करेंगे. यह हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है.

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, रांची सांसद श्री संजय सेठ, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, रांची के डिप्टी मेयर श्री संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी हिंदू बिरादरी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन कमेटी, अरगोड़ा के वरीय पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

और नहीं जल पाया रावण…

Next Post

धनबाद एसएसपी ने किया निरसा में हुए बैंक डकैती कांड का खुलासा

Next Post
धनबाद एसएसपी ने किया निरसा में हुए बैंक डकैती कांड का  खुलासा

धनबाद एसएसपी ने किया निरसा में हुए बैंक डकैती कांड का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d