BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शो ‘विद्या’ से लिलिपुट कर रहे हैं वापसी

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in समाचार
शो ‘विद्या’ से लिलिपुट कर रहे हैं वापसी
Share on FacebookShare on Twitter

लिलिपुट का असली नाम शायद ही कोई जानता हो.चलिए हम बता देते है की उनका असली नाम एम एम फारूकी है. आखिरी बार रोनित रॉय के मशहूर टीवी सीरीज ‘अदालत’ में नजर आए लिलिपुट ने एक नए टीवी शो से छोटे परदे पर वापसी की हैं. यह नया शो ‘विद्या’ है, जिसमें अहम भूमिका मीरा देवस्थले निभा रही हैं.

अपनी इस वापसी को सेकेंड इनिंग्स बताते हुए वह खासा उत्साहित हैं. अपने किरदार के बारे में वह बताते हैं ‘इस कहानी में मेरा किरदार प्रिंसिपल का है. यह एक चरित्र अभिनेता का किरदार है, और मैं इसमें अपना 100 प्रतिशत देने वाला हूं. अब यह दर्शकों के हाथ में है की वह मेरे किरदार को पसंद करते हैं या नहीं. ‘

लिलिपुट पिछले 37 सालों से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. थियेटर, फिल्में और टीवी सभी पर काम कर चुके हैं. अपने इस सफर को लेकर वह कहते हैं ‘थियेटर एक अलग ही माध्यम है, जहां दर्शकों की प्रतिक्रिया आपको वहीं मिल जाती है. पर फिल्म और टीवी पर लोगों की प्रतिक्रिया पता चलने में काफी वक्त लगता है. इसीलिए मुझे थियेटर काफी पसंद है ‘.

इन 37 सालों में वे कई तरह के शोज और फिल्मों पर काम कर चुके हैं. जब उनसे पूछा गया की कौनसी ऐसी फिल्म या शो उनके सबसे करीब है. वह कहते हैं- ‘साल 1983-84 में आया शो इधर उधर मेरे दिल के सबसे करीब है. मैं जब मुंबई अभिनय करने आया था, तब मेरी मुलाकात आनंद महेन्द्रू से हुई. आनंद ने ही मुझे अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘जी आई सी’ में काम दिया था. इसीके बाद उन्होंने एक टीवी शो का विचार बनाया और अपने इस विचार को दूरदर्शन से साझा किया था ‘.

उन्होंने फिर बताया की दूरदर्शन को वह विचार काफी पसंद आया, पर उनके पास कोई लेखक नहीं. मैंने कहा की आप यह विचार मुझे बताएं. विचार सुनने के बाद मैंने कागज और कलम ली और वहीं उनके घर पर लिखने बैठ गया. आधे घंटे के अंदर मैंने उन्हें पहला आधे घंटे का एपिसोड लिखकर दे दिया. उसे पढ़कर वह बहुत खुश हुए और मुझे 13 एपिसोड लिखने का काम दे दिया. यह शो इधर-उधर ही था. लेखन के साथ-साथ मैंने इसमें अभिनय भी किया है ‘.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजस्थान में चालानी गार्ड के 876 पदों पर निकलेगी बंपर वैकेंसी

Next Post

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू का ट्वीटर वार : कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

Next Post
खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू का ट्वीटर वार : कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू का ट्वीटर वार : कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d