रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से तीसरे दिन निवारणपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी में रहने वाले असहाय लोगों के बीच सेवा कार्य किया गया.
अजय सखूजा और पूनम सखूजा के सौजन्य से खाद्य सामग्री पैकेट बांटे गये. मनमीत कौर की ओर से फल वितरण किया गया. परियोजना संयोजक डॉक्टर प्रदीप कुमार ने असहाय लोगों का हाल चाल पूछा.
मौके पर अध्यक्ष केके सिंह ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ रांची सदैव ऐसे लोगों की सेवा में तत्पर रहता है. इस अवसर पर अध्यक्ष के. के. सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजय सखूजा, मनमीत कौर, एस. एस. शर्मा, मनोज चौरासिया, सुधीर प्रसाद, निर्मल मानपुरिया, रेणु सिंह, ओ. पी. तुलस्यान, डॉक्टर शंकर प्रसाद मौजूद थे.
कल 5 अक्टूबर को कुसई कॉलोनी घाघारा में मास्क , सैनिटाइजर और होमियोपैथिक दवा का वितरण 11:30 बजे से होगा.

