BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, ट्रक पर लदे ढाई सौ कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
बिहार में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, ट्रक पर लदे ढाई सौ कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार में शराबबंदी को मुंह चिढ़ाते शराब तस्कर की करतूत एक बार फिर उजागर हुई है. दरअसल उत्पाद विभाग की टीम ने खगड़िया में ट्रक पर लदे ढाई सौ कार्टन शराब बरामद किया है. इसके साथ ही दो तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महेशखूंट थाना क्षेत्र के रोहरी चौक के पास तलाशी के दौरान शराब की यह खेप पकड़ा.

पटना में शराब लदी गाड़ी और पकड़े गये दो लोगों को छोड़ने को लेकर बातचीत का ऑडियो वायरल

राजधानी पटना के कदमकुआं थाने से शराब लदी गाड़ी और पकड़े गये दो लोगों को छोड़ने को लेकर एक युवक और माफिया के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है. यह पता नहीं चल सका है कि ऑडियो किस युवक का है. इस बाबत रेंज आईजी संजय सिंह के पास जांच पहुंची है. जिसकी जांच के आदेश टाउन डीएसपी को दिये गये हैं. ऑडियो राजधानी पटना के कदमकुआं थाने में कुछ दिनों पहले पकड़ी गयी सफारी गाड़ी में शराब बरामद होने से संबंधित है. शराब के साथ दो लोग भी गिरफ्तार हुए थे. युवक इसी मामले को मैनेज करने के एवज में पांच लाख रुपये फिर डेढ़ लाख रुपये देने की बात शराब माफिया से कर रहा है.
शराब माफिया युवक से कुछ कम रुपये लेने को कह रहा है. अब जांच के बाद ही यह पता चल पायेगा कि ऑडियो में बातचीत कर रहे युवक का क्या नाम है. दूसरी ओर इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं. रेंज आईजी ने बताया कि जांच में जो बातें सामने आएंगी उस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. ऑडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलियुग का शकुनि: लव मैरिज से खफा मामा ने तेजाब से किया हमला, दंपति बुरी तरह झुलसा

Next Post

किसान आंदोलन: BHU में पोस्टर को लेकर भिड़े AISA-ABVP के कार्यकर्ता

Next Post
किसान आंदोलन: BHU में पोस्टर को लेकर भिड़े AISA-ABVP के कार्यकर्ता

किसान आंदोलन: BHU में पोस्टर को लेकर भिड़े AISA-ABVP के कार्यकर्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d